{"_id":"571ea90a4f1c1b0d75a91e58","slug":"misbehave-with-mother-in-lakhimpur-khiri-over-son-s-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के प्रेम विवाह पर मां के चेहरे पर कालिख पोती, निर्वस्त्र किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बेटे के प्रेम विवाह पर मां के चेहरे पर कालिख पोती, निर्वस्त्र किया
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 Apr 2016 05:02 AM IST
सार
- तिकुनियां थाना के नयापिंड गांव में छह माह पुरानी रंजिश में घटना
- चार महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
महिला से बदसलूकी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में थाना क्षेत्र की सिख बहुल ग्राम पंचायत खैरटिया के गांव नयापिंड में बेटे के प्रेम विवाह करने पर उसकी 50 वर्षीय मां के साथ लड़की के परिजनों ने अमानवीयता की हदें पार कर दीं। महिला की पिटाई कर उसके सिर के बाल काट दिए, चेहरे पर कालिख पोत दी और निर्वस्त्र कर नाजुक हिस्सों में मिर्च डाल दी।
विज्ञापन
परिवारवालों ने ग्रामीणों की मदद से महिला को किसी तरह मुक्त कराया। पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में तिकुनियां पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। घटना सोमवार दोपहर दो बजे तब हुई जब महिला दवा लेने खैरटिया रेलवे स्टेशन जा रही थी। उसकी बहू के परिवारवालों ने उसे पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर अमानवीय हरकतें कीं।
विज्ञापन
मामले के पीछे छह माह पूर्व हुए प्रेम विवाह की रंजिश बताई जा रही है। महिला के बेटे और आरोपी परिवार वालों की लड़की ने प्रेम विवाह कर गांव छोड़ दिया था। महिला के पति का कहना है कि लड़की पक्ष के लोग इसकी रंजिश मान रहे थे। इस बाबत ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी। पंचायत में लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के लोगों को 70 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद लड़का लड़की दोनों गांव आकर रहने लगे थे। तब मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
मामले में महिला के पति की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने करतारो कौर, ममता कौर, राज कौर, गुरनाम कौर, राजू सिंह और वीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी अखिलेश चौरसिया, अतिरिक्त एसडीएम पीके सिंह और सीओ सिटी पीके सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला से घटना के बारे में जानकारी ली। गांव के प्रधान प्रगट सिंह का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश में हुई है। दोनों पक्षों की मौजूदगी में इस मामले को शांत कर लिया गया था। इसके बाद अचानक हुई घटना से लोग दहशत में हैं।