फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mira Road live in partner murder case Manoj claims to be HIV positive Said she was my wife

Maharashtra: लिव इन पार्टनर की हत्या करने वाला मनोज निकला HIV पॉजिटिव; खुद बोला- वह मेरी पत्नी थी

Sat, 10 Jun 2023 08:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 10 Jun 2023 08:04 PM IST
सार

बिल्डिंग के सचिव प्रताप असवाल ने बताया कि रहवासी अब भी सदमे में है। आसपास जाने में भी अब उन्हें डर लग रहा है। पूरे बिल्डिंग में बदबू है। इसलिए हमने पूरी बिल्डिंग सैनेटाइज की है। अब हमें एक बात समझ में आ गई है।

विज्ञापन
Mira Road live in partner murder case  Manoj claims to be HIV positive Said she was my wife
लिव इन मर्डर केस। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक फ्लैट में महिला की लाश मिलने के तीन दिन बाद पुलिस ने फ्लैट से शवों के टुकड़ों को बरामद कर लिया है। पड़ोसियों का कहना है कि अब भी वह लोग सदमे में हैं। बता दें, मृतका सरस्वती वैद्य (36) ठाणे में मनोज साने (56) के साथ लिवइन में रहती थी। तीन दिन पहले फ्लैट में महिला का शव मिला था, जिसे प्रेशर कुकर में पहले उबाला गया था। बाद में उसे भूना भी था। आरोपी साने को गिरफ्तार कर 16 जून तक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें, महाराष्ट्र भाजपा की महिला विंग की प्रमुख चित्रा वाघ ने मामले में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

जानिए, क्या बोला आरोपी
पुलिस ने बताया कि मीरा रोड के आकाशदीप बिल्डिंग में वैद्य रहती थी और पुलिस ने यहीं से शनिवार को शवों के टुकड़ों को जब्त किया है। फ्लैट में छानबीन के दौरान कुछ बालटियों और बर्तनों में शव के टुकड़े पड़े थे। इसके अलावा प्रेशर कुकर में भी शव पाया गया। जमीन पर भी कई जगह महिला के बाल पड़े थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया है कि वैद्य ने जहर पीकर सुसाइड किया था। उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए मैंने टुकड़े किए थे। वह एचआईवी पॉजिटिव है। दोनों के बीच में कभी रिश्ते नहीं बने और वह उसकी लिवइन पार्टनर नहीं बल्कि पत्नी है।

विज्ञापन

सदमें में हैं रहवासी
बिल्डिंग के सचिव प्रताप असवाल ने बताया कि रहवासी अब भी सदमे में है। आसपास जाने में भी अब उन्हें डर लग रहा है। पूरे बिल्डिंग में बदबू है। इसलिए हमने पूरी बिल्डिंग सैनेटाइज की है। अब हमें एक बात समझ में आ गई है। अब किराएदारों का पहले बैकग्राउंड चेक करेंगे उसके बाद ही उन्हें घर किराए पर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने मामले में वैद्य के परिजनों से बात की और शुक्रवार को उसकी तीन बहनों ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। आरोपी का कहना है कि वह वैद्य के शव को ठिकाने लगाकर अपनी जिंदगी साधारण तरीके से जीना चाहता था। हालांकि, अबतक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आरोपी के पड़ोसियों ने बताया कि साने राशन की दुकान में काम करता था। वह मीरा रोड पर किराए में रहता था। उसने महिला के शव को कुल्हाड़ी से काटकर उसके अलग-अलग टुकड़े करके तीन अलग-अलग बाल्टियों में रखा था और बदबू छिपाने के लिए कमरे में सुगंध का छिड़काव किया था।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के पड़ोसियों ने शक करते हुए शिकायत की थी कि कमरे से सड़ने की बदबू आ रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। शव को पहले आरोपी ने कूकर में उबाला था फिर उसे अच्छे से भूनकर बालटी और टब में रखा था। वैद्य की हत्या चार जून को हुई थी और मामले का पता सात जून को हुआ था। पड़ोसियों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से कुत्तों को कुछ खिलाता, जो पहले उसने कभी नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed