{"_id":"69f1359e7e791744ab0df7ab","slug":"mira-road-attack-accused-zaib-ansari-lone-wolf-isis-link-ats-nia-investigation-mumbai-case-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र लोन वुल्फ अटैक: आरोपी जुबैर ने घर में घुसने के लिए दरवाजे पर चिपका रखी थी चार शर्तें, खुले कई राज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र लोन वुल्फ अटैक: आरोपी जुबैर ने घर में घुसने के लिए दरवाजे पर चिपका रखी थी चार शर्तें, खुले कई राज
Wed, 29 Apr 2026 04:03 AM IST
अमन तिवारी
सुरेन्द्र मिश्र
सुरेन्द्र मिश्र
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:03 AM IST
सार
मीरा रोड में दो सुरक्षा गार्डों पर हमले के आरोपी जैब अंसारी की जांच में लोन वुल्फ एंगल सामने आया है। उसके घर से संदिग्ध दस्तावेज और नोट मिले हैं, जिनकी जांच ATS और NIA कर रही हैं।
विज्ञापन
जैब जुबैर अंसारी का घर
- फोटो : PTI
विस्तार
मीरा रोड में दो सुरक्षा गार्डों पर जानलेवा हमला करने का आरोपी जैब जुबैर अंसारी किराए के घर में अकेले ही रहता था। उसने अपने घर में प्रवेश करने के लिए चार शर्तें रखी थीं और अपने हाथ से लिखकर दरवाजे पर एक स्टीकर भी लगाया था। इसमें लिखा था कि कुल हू अल्लाहू अहद (सूरह इखलास) तीन बार पढ़ें। दुरूद शरीफ एक बार पढ़ें। फिर बिस्मिल्लाह कहें, सलाम करें और उसके बाद अंदर प्रवेश करें।
यही नहीं, उसने यह भी नोट लिखा था कि उसे कितने बजे कलमा पढ़ना है और कब आयत पढ़नी है। अंसारी गणित और केमिस्ट्री का शिक्षक रहा है और वह ऑनलाइन क्लास भी लेता था। उसके पड़ोसी गौहर अली खान का कहना है कि वह किसी से बातचीत नहीं करता था। वह क्या करता था इसका भी उन्हें अंदाजा नहीं है। वह बंद दरवाजे के पीछे घर में ही रहता था।
एटीएस की प्राथमिक जांच में उसके 'लोन वुल्फ' यानी अकेले हमला करने की बात सामने आई है, लेकिन उसने घर में मिले संदिग्ध दस्तावेज उसके किसी जिहादी संगठन से ताल्लुक होने का इशारा करते हैं। उसके घर से इस्लामिक स्टेट वाला नोट, संदिग्ध दस्तावेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। साथ ही, जैब अंसारी के इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के लिंक भी तलाशे जा रहे है। इस मामले की जांच में आतंकवादी निरोधी दस्ते (एटीएस) के अलावा अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी शामिल हो गई है।
विज्ञापन
2020 से मुंबई में रह रहा था
एक अधिकारी ने बताया कि अंसारी 2000 से 2020 तक अपने माता-पिता के साथ अमेरिका में रहता था। वर्क परमिट समाप्त होने के बाद वह 2020 में भारत लौट आया और कुछ समय तक मुंबई के कुर्ला और नवी मुंबई के वाशी में रहा। 2022 से अंसारी मीरा रोड के स्मिता रीजेंसी बिल्डिंग में अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी अफगान है और वह उसे छोड़कर अमेरिका चली गई हैं।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन