फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minors detained at Moradabad for 6 hrs after they accidentally hit IG BR Meena with ball

खेलते बच्चों की बॉल लगने पर आईजी ने उन्हें पहुंचाया थाने, भूखे-प्यासे 6 घंटे बैठाए रखा

Sun, 29 May 2016 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
Minors detained at Moradabad for 6 hrs after they accidentally hit IG BR Meena with ball
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

उत्तर प्रदेश पुलिस कभी मंत्री जी की भैंस खोजती है तो कभी खंभे में बांध कर पीटती है और ऐसी पुलिस से इस बात की उम्मीद भी होती है कि वो हमारी सुरक्षा करेगी लेकिन जब अफसरों का गुस्सा सुरक्षा पर हावी हो जाए तो?  यहीं के मुरादाबाद में यूपी पुलिस के आईजी पीटीएस भजनी राम मीणा के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने 6 बच्चों को सिर्फ इसलिए हिरासत में ले लिया क्योंकि वो परेड ग्राउंड पर क्रिकेट खेल रहे थे।

विज्ञापन


आईजी का गुस्सा इसस कदर था कि बच्चे भूखे प्यासे करीब 6 घंटे थाने में रहे उन्हें तभी छोड़ा गया जब घर वाले आ गए। इस मामले में सूत्रों का यह भी कहना  है कि आईजी ने बच्चों को इसलिए थाने भेजा क्योंकि बच्चों के क्रिकेट खेलते वक्त बॉल उन्हें लग गई थी।
विज्ञापन

 


बच्चों को शनिवार सुबह 11 बजे हिरासत में लिया गया और उन्हें तब छोड़ा गया जब शाम करीब 6उनके परिवार के लोग आए। इस मामले में एसपी रूरल सुजाता सिंह ने कहा कि हां कुछ बच्चों को सिविल लाइंस थाने लाया गया था, उन्हें समझाने बुझाने के बाद छोड़ दिया गया।

 


बता दें कि मामले की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो वे थाने पहुंचे और बच्चों की पैरवी की तब जाकर उन्हें छोड़ा गया। बच्चों के परिवार वालों से यह भी लिखवाया गया है कि अब उनके बच्चे परेड ग्राउंड में प्रवेश नहीं करेंगे और न ही वहां क्रिकेट खेलेंगे।

मामले में आईजी पीटीएस भजनी राम मीणा का कहना है कि पीटीएस का परेड ग्राउंड प्रतिबंधित है। बच्चे मना करने के बाद भी खेलने आ जाते थे। बच्चों को पुलिस को इसलिए सौंपा गया था ताकि उनके अभिभावकों को समझाकर छोड़ दिया जाए।

मामले में एक बच्चे की मां ने कहा कि हमारे बच्चे क्रिकेट खेलने सुबह गए थे, उन्हें 12 बजे से 6 बजे तक पुलिस स्टेशन में बैठाए रखा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed