{"_id":"5acf215e4f1c1b553e8b4bd1","slug":"minority-ministry-said-in-high-court-disabled-person-can-not-go-for-haj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक मंत्रालय ने हाईकोर्ट में कहा- दिव्यांग नहीं जा सकते हज, सऊदी में मांगते हैं भीख ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अल्पसंख्यक मंत्रालय ने हाईकोर्ट में कहा- दिव्यांग नहीं जा सकते हज, सऊदी में मांगते हैं भीख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी
दिव्यांगों के हज जाने पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट में हलफनामा दायर किया गया है। अल्पसंख्यक मंत्रालय ने बुधवार को यह हलफनामा दाखिल किया। मंत्रालय ने कहा कि कुछ दिव्यांग भीग मांगते हैं, जबकि सऊदी अरब में भीख मांगने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि इसलिए उन्हें हज पर नहीं जाने दिया जाता। कुरान यह नहीं कहती कि हज करना सभी का कर्तव्य है। हज केवल ऐसे मुस्लिमों के लिए है जो शारीरिक और आर्थिक तौर पर सक्षम है। क्योंकि हज करने के लिए काफी मात्रा में पैसा और शारीरिक बल चाहिए।
विज्ञापन
मंत्रालय ने यह भी कहा कि मीना स्टेशन पर भीड़ को संभालना मुश्किल होता है और भगदड़ का खतरा बना रहता है। जिसमें दिव्यांगों की जान जा सकती है।
