{"_id":"66ea98266bc46be0f301bda6","slug":"minor-tribal-girl-body-found-family-alleges-rape-and-murder-odisha-news-in-hindi-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: नबरंगपुर में झाड़ियों के पास मिला नाबालिग का शव, परिवार ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: नबरंगपुर में झाड़ियों के पास मिला नाबालिग का शव, परिवार ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Wed, 18 Sep 2024 02:37 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:37 PM IST
सार
नबरंगपुर विधायक गौरी शंकर माझी ने लड़की के परिजनों से मुलाकात की। बीजू जनता दल के नेता और पूर्व सांसद प्रदीप माझी भी लड़की के परिवार से मिले। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
ओडिशा के नबरंगपुर जिले में नाबालिग लड़की का शव मिला। लड़की से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। नाबालिक कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। उसका शव मंगलवार को कांटागांव में झाड़ियों के पास मिला। मंगलवार की शाम को यह मामला प्रकाश में आया। प्रदर्शन कर रहे गांववालों ने पुलिस को शव को झाड़ियों से निकालने से रोक दिया और इस अपराध में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
नाबालिग के परिजनों ने बताया कि लड़की मंगलवार दोपहर से ही लापता थी। उन्होंने बताया कि शायद वह फ्रेश होने के लिए झाड़ियों में गई थी और तभी दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लड़की के मुंह में तौलिया डाला हुआ था और उसका कपड़ा शव से कुछ दूरी पर मिला। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एक अधिकारी ने कहा, "पुलिस ने 11 से 12 साल की लड़की का शव बरामद किया। लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया था।" नबरंगपुर विधायक गौरी शंकर माझी ने लड़की के परिजनों से मुलाकात की। बीजू जनता दल के नेता और पूर्व सांसद प्रदीप माझी भी लड़की के परिवार से मिले। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन