{"_id":"5d9122558ebc3e015b67aa89","slug":"minor-planet-named-pandit-jasraj-first-indian-musician-who-receive-this-honour","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक पंडित जसराज के नाम पर एक छोटा ग्रह, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय कलाकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गायक पंडित जसराज के नाम पर एक छोटा ग्रह, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय कलाकार
Mon, 30 Sep 2019 03:59 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 30 Sep 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
पंडित जसराज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने शास्त्रीय गायन से पूरी धरती पर छाप छोड़ चुके पंडित जसराज का नाम अब ब्रह्मांड में भी होगा। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (आईएयू) ने मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित एक छोटे से ग्रह का नाम ‘पंडित जसराज’ रखा है। पद्म विभूषण गायक यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय कलाकार हैं।
विज्ञापन
यह छोटा ग्रह (माइनर प्लैनेट) 2006 वीपी 32 (नंबर-300128) है, इसकी खोज 11 नवंबर 2006 को हुई थी। यह मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच भ्रमण करता है। माइनर प्लेनेट न तो ग्रह होते हैं और न ही इन्हें पूरी तरह धूमकेतु कहा जा सकता है।
विज्ञापन
पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज ने इस सम्मान की जानकारी दी। उन्होंने बताया, आईएयू ने 23 सितंबर को एक उद्धरण के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। इस उद्धरण में कहा गया है, संगीत मार्तण्ड पंडित जसराज भारतीय शास्त्रीय गायन के पुरोधा हैं।
विज्ञापन
संगीत को अपना जीवन समर्पित करने वाले जसराज को कई अवॉर्ड, सम्मान और उपाधियां मिली हैं। अमेरिका में मौजूद जसराज ने इस सम्मान के बारे में कहा, यह मुझे ईश्वर की असीम कृपा दिखती है। यह भारत और भारतीय संगीत के लिए भगवान का आशीर्वाद है।
पूर्व में यह सम्मान पा चुके महान संगीतकार मोजार्ट, बीथोवन और टेनर लूसियानो पावरोत्ति के साथ अब भारतीय गायक का नाम भी जुड़ गया है। इस माइनर प्लैनेट का नंबर 300128, जसराज की जन्मतिथि 28 जनवरी 1930 पर उलटे क्रम में रखा गया है।