{"_id":"692b282650fda4ebc9032019","slug":"minor-girl-s-assault-murder-in-malegaon-ujjwal-nikam-appointed-special-public-prosecutor-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेगांव मासूम दुष्कर्म-हत्या मामला: मासूम पीड़िता का मुकदमा लड़ेंगे उज्ज्वल निकम, विशेष लोक अभियोजक नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मालेगांव मासूम दुष्कर्म-हत्या मामला: मासूम पीड़िता का मुकदमा लड़ेंगे उज्ज्वल निकम, विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
Sat, 29 Nov 2025 10:37 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:37 PM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार ने मालेगांव में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। बच्ची लापता होने के बाद 16 नवंबर को मृत हालत में मिली थी।
विज्ञापन
उज्जवल निकम
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शनिवार को उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया। घटना मालेगांव तालुका के डोंगरले इलाके में हुई थी।
यह बच्ची दुष्कर्म और हत्या के बाद 16 नवंबर को मृत मिली थी, जिसके बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए और कैंडल मार्च निकाले। पुलिस ने इस मामले में विजय खैरनार को कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे एक दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की सुनवाई मालेगांव की अतिरिक्त सत्र अदालत में हो रही है।
ये भी पढ़ें: शिवसेना विधायक निलेश राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, भाजपा समर्थक के घर जबरन घुसने का आरोप
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शनिवार को उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया। घटना मालेगांव तालुका के डोंगराले इलाके में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर मासूम को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया। जब बच्ची गायब हुई तो उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया। बच्ची का शव बाद में आरोपी के घर के पास एक मोबाइल टाव के पास मिला। आरोपी को सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए लीगल एड के जरिये वकील मिला है।
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे गिरीश महाजन और मनोज जरांगे
हाल ही में, जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन और मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बच्ची के परिवार से मुलाकात की और इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे। इसके अलावा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी शुक्रवार को परिवार से मिलने पहुंची।
मालेगांव में आक्रोशित जनता ने किया विरोध प्रदर्शन
घटना के बाद मालेगांव में हाल ही में विरोध प्रदर्शन भी हुए। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को कैंप मोसम ब्रिज और सत्र न्यायालय के बाहर सड़कें जाम कीं। आक्रोशित भीड़ ने मालेगांव कोर्ट में हंगामा करते हुए अदालत के दरवाजे पर चप्पलें फेंकी और दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की। इसके बाद पुलिस ने माहौल को शांत करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। आक्रोशित भीड़ आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन