फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   minor girl raped in Mumbai Police conduct raid in Nagpur red-light area Maharashtra news in hindi

Maharashtra: मुंबई में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म; नागपुर की रेड लाइट एरिया में रेड, 19 महिलाएं पकड़ी गईं

Thu, 13 Jul 2023 03:09 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 13 Jul 2023 03:09 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped in Mumbai Police conduct raid in Nagpur red-light area Maharashtra news in hindi
minor girl raped in Mumbai - फोटो : अमर उजाला
मुंबई के काशीमीरा क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की और तीनों आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आरोपी महिला पूजा यादव पीड़ित लड़की को बहला-फुसलाकर श्रीकांत यादव के घर ले गई, जहां पीड़िता को धमकाया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। कुछ दिनों बाद पूजा यादव पीड़िता को भयंदर इलाके में तीसरे आरोपी मिलन यादव के घर ले गई। वहां भी पीड़ित लड़की के साथ कई बार रेप किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी

वहीं, नागपुर पुलिस ने बुधवार को शहर के रेड लाइट एरिया गंगा-जमुना में छापेमारी की और लगभग 19 महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। ऑपरेशन शुरू करने से पहले इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद गंगा-जमुना इलाके में गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई नाबालिग लड़की नहीं मिली। मौके से वेश्यावृत्ति में शामिल 19 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed