फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor girl out to celebrate birthday raped in Coimbatore by six people, four arrested

जन्मदिन मनाने घर से बाहर निकली थी नाबालिग, छह लोगों ने किया दुष्कर्म 

Sat, 30 Nov 2019 07:40 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: अमित कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
Minor girl out to celebrate birthday raped in Coimbatore by six people, four arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

तमिलनाडु के कोयंबटूर से भी एक नाबालिग के साथ हैवानियत की खबर आई है। पुलिस के मुताबिक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई थी। 

विज्ञापन


इसी दौरान छह लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा अपने एक दोस्त के साथ 26 नवंबर को एक पार्क में गई थी। रात को करीब नौ बजे वहां से लौटते वक्त आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने लड़के के साथ काफी मारपीट की और लड़की को एक गुमनाम स्थल पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

दरिंदों का दुस्साहस: वीडियो भी बनाया

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। लड़की ने अगले दिन पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जेल भेजे, दो की तलाश जारी: 

जांच शुरू होने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ पोक्सो एक्ट, धारा 354 (महिला के सम्मान पर हमला) और धारा 506 (आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें महिला अदालत में पेश करने के बाद उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पुलिस को गैंग के मुखिया समेत दो लोगों की तलाश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed