{"_id":"5d57d7648ebc3e898f22c90e","slug":"minor-girl-beaten-with-sticks-by-village-elder-in-andhra-pradesh-for-eloping","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्रप्रदेश में घर से भागी थी नाबालिग लड़की, बुजुर्ग ने पूरे गांव के सामने पीटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्रप्रदेश में घर से भागी थी नाबालिग लड़की, बुजुर्ग ने पूरे गांव के सामने पीटा
Sat, 17 Aug 2019 04:05 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sat, 17 Aug 2019 04:05 PM IST
सार
- आंध्रप्रदेश में कई लोगों के सामने गांव के एक बुजुर्ग ने एक लड़की को छड़ी से पीटा।
- लड़की नाबालिग है और कथित तौर पर अपने 20 साल के कजिन के साथ भाग गई थी।
- दोनों को भागने के बाद वापस घर लाया गया और गांव के बुजुर्गों के सामने पेश किया गया।
- लड़की के माता-पिता का कहना है कि बुजुर्ग ने उन्हीं के स्थान पर हस्तक्षेप किया है, इसलिए वह शिकायत दर्ज नहीं करवाना चाहते।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले का एक दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कई लोगों के सामने गांव का एक बुजुर्ग एक लड़की को छड़ी से पीट रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग है और कथित तौर पर अपने 20 साल के कजिन के साथ भाग गई थी। दोनों को भागने के बाद वापस घर लाया गया और गांव के बुजुर्गों के सामने पेश किया गया। यहां सभी ने दोनों को रिश्ता रखने के खिलाफ चेतावनी दी।
विज्ञापन
घटना बुधवार को केपी डोग्गी गांव की है। वीडियो में दिख रहा है कि 20 साल का लड़का जमीन पर बैठा है। उसने नजरें नीचे की हुई हैं। और गांव का बुजुर्ग उसके सामने लड़की से सवाल-जवाब कर रहा है। लड़की एक सवाल के जवाब में कुछ ऐसा कहती है, जिससे बुजुर्ग को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद बुजुर्ग लड़की को पहले हाथों से मारता है और फिर छड़ी से मारता है।
विज्ञापन
इस मामले पर जिले के पुलिस चीफ बी येसुबाबू का कहना है कि गांव के बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई भी नहीं आया है। यहां तक कि लड़की के माता-पिता भी नहीं। बल्कि लड़की के माता-पिता का तो ये भी कहना है कि बुजुर्ग ने उन्हीं के स्थान पर हस्तक्षेप किया है, इसलिए वह शिकायत दर्ज नहीं करवाना चाहते।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने लड़की के पास एक महिला कांस्टेबल को भेजा है कि कहीं वो कोई शिकायत दर्ज करवाना चाहती है या नहीं। अगर वह कहती है लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं, तो लड़के को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आगे कहा कि अगर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाता है तो पुलिस खुद एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज करेगी।
बाल अधिकार कार्यकर्ता अच्युथा राओ का कहना है कि वह बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आयोग को सतर्क कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने हत्या करने की कोशिश और बच्चों के प्रति क्रूरता करने के लिए मामला दर्ज करने को कहा है।
राओ का कहना है, "यह एक संज्ञेय अपराध है। ऐसे मामलों में कोई भी कानून अपने हाथों में नहीं ले सकता है। उन्हें युवाओं की काउंसलिंग करनी चाहिए ना कि मोरल पुलिस की तरह व्यवहार करना चाहिए। सबसे हैरानी भरा तो ये था कि कई सारे ग्रामीण मूक दर्शक बनकर देख रहे थे और उनके सामने एक बच्चे को बुरी तरह पीटा जा रहा था।"