फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Waterpower said: Water supply will be 24 hours from door to door in villages by 2040

गांवों में 2040 तक घर-घर 24 घंटे होगी पानी की आपूर्ति : जलशक्ति मंत्रालय

Tue, 08 Dec 2020 04:34 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 08 Dec 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Waterpower said: Water supply will be 24 hours from door to door in villages by 2040
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

जलशक्ति मंत्रालय ने देश के 6,28,221 गांवों को 2040 तक बिना रोक-टोक पानी की आपूर्ति के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। इसके तहत जलशक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की विशेष तकनीकी समिति ने पेयजल के लिए तीन नई तकनीकों और स्वच्छता के लिए दो तकनीकों पर काम शुरू किया है। इनका इस्तेमाल कर अब 24 घंटे सातों दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इन तकनीकों की मदद से ग्रामीण जल समितियां स्थानीय स्तर पर पानी की उपलब्धता के साथ उसका प्रबंधन और गुणवत्ता को भी सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा घरों से निकलने वाले सीवेज को ट्रीट करने के लिए एक प्रौद्योगिकी एफबी टेक तैयार किया गया है जो फिक्सड फिल्टर मीडिया का प्रयोग करते हुए किसी भी स्थान पर लगाया जा सकता है। मंत्रालय के मुताबिक जल जीवन मिशन के तहत देश के 19.04 करोड़ ग्रामीण घरों में से 3.23 करोड़ घरों में नल लग चुके हैं।
विज्ञापन


सात महीनों में 80 लाख से ज्यादा कनेक्शन दिए गए। बचे हुए 15.81 करोड़ घरों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के लिए मिशन के तहत लगातार काम किया जा रहा है, ताकि 2024 तक  समयबद्ध तरीके से 16 करोड़ घरों को नलों से जोड़ा जा सके। इसके अलावा पहले से उपलब्ध कनेक्शनों को सक्रिय करते हुए इन्हें बनाए रखने के लिए भी अलग से कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed