फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of textile gears up to help weavers

वस्त्र मंत्रालय उठाएगा बुनकरों के कायाकल्प के लिए कदम

Sat, 13 Aug 2016 03:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 03:13 AM IST
विज्ञापन
Ministry of textile gears up to help weavers
अजय टम्टा - फोटो : PTI

बुनकरों के कायाकल्प के लिए वस्त्र मंत्रालय ने पांच समझौते किए हैं। इनमें इग्नू, स्किल डेवलपमेंट काउंसिल, फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया, आईएमजी रिलायंस जैसी संस्थाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए 500 लूम वाले 143 क्लस्टरों को भी चिन्हित किया गया है, जहां मंत्रालय की तरफ से बुनकरों के उत्पाद की मार्केटिंग के साथ कई अन्य प्रकार की मदद दी जाएंगी।

विज्ञापन


वस्त्र राज्य मंत्री, अजय टम्टा ने अमर उजाला से बातचीत में यह जानकारी दी। टम्टा ने बताया कि मंत्रालय ने बुनकरों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई फैसले किए हैं। इनमें बुनकरों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद के लिए इग्नू के साथ समझौता किया गया है।
विज्ञापन


बुनकरों के कपड़ों की डिजाइनिंग के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजाइनरों की मदद ली जाएगी और इस काम के लिए एफडीसीआई के साथ करार किया गया है। उन्होंने बताया कि बुनकरों के कौशल विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट काउंसिल के साथ भी समझौता किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टम्टा ने बताया कि मंत्रालय ने बुनकरों के 143 ऐसे क्लस्टरों को चिन्हित किया है, जहां बुनकरों की सामूहिक मदद के लिए सरकार कई कार्यक्रम चलाएगी। ये सभी क्लस्टर 500 लूम वाले हैं। इसके अलावा 15,000 लूम वाले 8 मेगा क्लस्टरों की भी पहचान की गई है, जहां सरकारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यहां फिलहाल 111 ब्लॉक में सरकारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। टम्टा ने बताया कि इन क्लस्टरों में समूह बनाकर कौशल विकास का कार्यक्रम चलाया जाएगा।


वहीं बुनकरों की सोसायटी का पंजीकरण कराया जाएगा ताकि उनके उत्पादों की मार्केटिंग की जा सके। बुनकरों को कच्चे माल उपलब्ध कराने से लेकर उनकी लागत को कम करने के भी उपाय किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार मैन मेड फाइबर के चलन को भी बढ़ाने के लिए कई योजनाएं बना रही हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed