फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Information and Broadcasting will honor 33 media houses

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 33 मीडिया घरानों को सम्मानित करेगा सूचना और प्रसारण मंत्रालय

Sun, 09 Jun 2019 03:48 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 09 Jun 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Information and Broadcasting will honor 33 media houses
Prakash Javadekar
योग के प्रति लोगों में जागरुकता उत्पन करने में  सक्रिय भूमिका निभाने वाले मीडिया घरानों को केंद्र सरकार सम्मानित करेगी। छह सदस्यों वाला निर्णायक मंडल 23 भाषाओं  के 11 टीवी, 11रेडियों और 11 अखबारों को चुनेगा। इसमें 10 जून से 25 जून तक योग जागरूकता से जुड़ी खबरों का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ कवरेज करने वाले मीडिया को  अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी अपने आवास पर दी।  
विज्ञापन


हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।  जावड़ेकर ने बताया इस बार पीएम नरेंद्र मोदी स्वयं घोषणा कर चुके हैं कि वह रांची के समारोह में भाग लेंगे।  इसके अलावा दिल्ली, शिमला, मैसूर और अहमदाबाद में भी सरकारी आयोजन किया जाएगा। रांची में लगभग 30 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है।  पिछली बार देहरादून में यह आयोजन हुआ था।  
विज्ञापन


पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 में दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें 191 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की थी। तब से यह आयोजन लखनऊ, चंडीगढ़ में भी आयोजित हो चुकेहैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस बार योग दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इसके लिए मीडिया संस्थानों को भी लिप्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसारण और खबरों में मीडिया संस्थानों की  सहायता केलिए सूचना एवं प्रसारण विभाग को अलर्ट रहने को कहा गया है। क्योंकि बेस्ट कवरेज को सम्मानित करने के पीछे मंशा है प्रत्येक व्यक्ति को योग से स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जाए।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed