फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Home Affairs ordered suspension of Indian Police Service officer Dr A Koan with immediate effect

Goa: IPS अधिकारी ए कोआन को गृह मंत्रालय ने किया निलंबित; नाइट क्लब में महिला से छेड़छाड़ का है आरोप

Wed, 16 Aug 2023 11:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 16 Aug 2023 11:01 PM IST
सार

आईपीएस अधिकारी ए कोआन के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने 7 अगस्त की रात में एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ की थी। कोआन एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। 
 

विज्ञापन
Ministry of Home Affairs ordered suspension of Indian Police Service officer Dr A Koan with immediate effect
गृह मंत्रालय।

विस्तार

 

विज्ञापन

गोवा के एक नाइट क्लब में महिला के साथ छेडछाड़ के मामले में आरोपी आईपीएस अधिकारी डॉ. ए. कोअन के खिलाफ अब गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एजीएमयूटी कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी कोअन को सात अगस्त को गोवा के कलंगूट में एक पब में नशे में धुत होकर महिला के साथ अभद्रता करते पाया गया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद गोवा सरकार ने उन्हें डीआईजी के प्रभार से हटा दिया था।

गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक, कोअन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। जब तक उनका निलंबन जारी रहेगा तब तक उन्हें गोवा मुख्यालय में रहना होगा। साथ ही सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकते। 

विज्ञापन


साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के बारे में विचार किया जा रहा है। इससे पहले, उन्हें उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद से हटा दिया गया था। साथ ही राज्य के पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया था। बता दें कि आईपीएस अधिकारी ए कोआन के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने 7 अगस्त की रात में एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोआन एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। 

इससे पहले, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई ने सदन में इस मामले को उठाया था। जिसके बाद सावंत ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा था कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed