फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Home Affairs Assam Gujarat Disaster Managemenet relief fund news and updates

MHA: उच्च-स्तरीय समिति ने बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित हुए असम और गुजरात को दी 707.97 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद

Tue, 07 Oct 2025 03:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 07 Oct 2025 03:52 PM IST
सार

उच्च-स्तरीय समिति ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान को अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि के तहत 903.67 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
Ministry of Home Affairs Assam Gujarat Disaster Managemenet relief fund news and updates
भारी बारिश से तबाही। - फोटो : एजेंसी।

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति ने वर्ष 2024 में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए असम और गुजरात को 707.97 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। यह केंद्रीय सहायता राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि से प्रदान की गई है। इसके लिए राज्य आपदा मोचन निधि में वर्ष की शुरुआत में उपलब्ध शेष राशि के 50 प्रतिशत का समायोजन होना चाहिए। कुल 707.97 करोड़ रुपये की राशि में से असम को 313.69 करोड़ रुपये और गुजरात को 394.28 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन


उच्च-स्तरीय समिति ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान को अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि के तहत 903.67 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। कुल 903.67 करोड़ रुपये की राशि में से 676.33 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता के रूप में होंगे। कुल 903.67 करोड़ रुपये की राशि में से हरियाणा के लिए 117.19 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश के लिए 397.54 करोड़ रुपये और राजस्थान के लिए 388.94 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


यह अतिरिक्त सहायता केंद्र द्वारा राज्यों को राज्य आपदा मोचन निधि में पहले से जारी की गई राशि के अतिरिक्त है, जो पहले से ही राज्यों के अधीन रखी गई है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान, केंद्र सरकार ने 27 राज्यों को राज्य आपदा मोचन निधि के तहत 13,603.20 करोड़ रुपये और 12 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि के तहत 2,024.04 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके अलावा, 21 राज्यों को राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष  से 4,571.30 करोड़ रुपये और 09 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष से 372.09 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed