फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Health says that since7th May new cases of corona are decreasing

कोरोना पर नियंत्रण: सात मई के बाद कोविड-19 के नए मामलों में 69 फीसदी की आई कमी

Wed, 02 Jun 2021 07:38 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Jun 2021 07:38 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, अब सिर्फ देश के 295 जिलों में अधिक संक्रमण
  • सात से 31 मई के बीच नए मामलों में 69 फीसदी कमी

विज्ञापन
Ministry of Health says that since7th  May new cases of corona are decreasing
कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सात मई के बाद से कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है। स्थिति यह है कि सात से 31 मई के बीच 69 फीसदी नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। वहीं जिलों की बात करें तो फिलहाल 295 जिलों ही संक्रमण अधिक है और यहां नए मामले लगातार कम हो रहे हैं। अगले एक से दो सप्ताह में इन जिलों में और अधिक सुधार की स्थिति देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, 531 जिलों में अप्रैल 28 से चार मई तक रोजाना 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे थे। जबकि 24 मई के बाद 295 जिलों में ही यह स्थिति देखने को मिल रही है। ठीक इसी तरह 10 मई के बाद से सक्रिय मामलों में 18 लाख से ज्यादा की कमी देखी गई है। यानी बीते तीन सप्ताह में सक्रिय मरीजों की संख्या में 50 फीसदी कमी आई है। इसी अवधि में कोरोना की जांच भी प्रतिदिन 20 लाख से अधिक हुई है।
विज्ञापन


मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने बताया कि 21 अप्रैल के बाद देश में सबसे कम संक्रमण दर 6.62 फीसदी बीते सोमवार को दर्ज की गई है। 30 राज्यों में एक हफ्ते तक मामले लगातार कम हुए हैं। 28 मई के बाद से देश में कोरोना के नए मामले दो लाख से कम दर्ज किए जा रहे हैं। संयुक्त सचिव ने यहां तक बताया कि 32 राज्यों में फिलहाल नए मामले कम हो रहे हैं और रिकवरी तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति यह है कि बीते तीन मई के बाद से रिकवरी लगातार बढ़ती जा रही है और यह 92 फीसदी तक पहुंच चुकी है। पिछले वर्ष जब कोरोना की पहली लहर देखने को मिली थी तब पीक गुजरने के बाद रिकवरी दर 97 फीसदी तक पहुंच चुकी थी।


आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 344 जिले ऐसे हैं जहां रोजाना पांच फीसदी या उससे कम सैंपल कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। जबकि बीते सात मई तक ऐसे जिलों की संख्या 92 थी। इससे पता चलता है कि जिला स्तर पर काफी तेजी से महामारी को नियंत्रण में लाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed