{"_id":"5a60babc4f1c1b68268b5017","slug":"ministry-of-external-affairs-statment-over-doklam-issue-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोकलम में चीन के दखल की खबरों को भारत ने नकारा, कहा- स्थिति में कोई बदलाव नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दोकलम में चीन के दखल की खबरों को भारत ने नकारा, कहा- स्थिति में कोई बदलाव नहीं
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोकलम की यथास्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि दोकलाम में ही पिछले साल करीब दो महीने तक भारत और चीन के सैनिकों के बीच गतिरोध की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस तरह की धारणाओं को खारिज करते हुए कहा कि हमारा ध्यान कुछ खबरों की ओर गया है जो दोकलाम में हालात के संबंध में सरकार की ओर से बताई गयी स्थिति की सटीकता पर सवाल खड़ा करती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गतिरोध वाली जगह पर यथास्थिति में किसी तरह के बदलाव के बारे में बार-बार पूछे गए सवालों के जवाब में सरकार कह चुकी है कि इस तरह के आरोपों का कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि सरकार एक बार फिर दोहराती है कि गतिरोध स्थल पर यथास्थिति में बदलाव नहीं किया गया है। इसके विपरीत कोई भी धारणा गलत और शरारतपूर्ण है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान उन खबरों के संदर्भ में आया जिनमें इस विवादित क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों की बात कही जा रही है।