{"_id":"5c5349f9bdec22736b5e9cb0","slug":"ministry-of-defense-has-approved-the-construction-of-six-submarines","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्रालय ने छह पनडुब्बियों के निर्माण को दी मंजूरी, नौसेना की बढे़गी ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा मंत्रालय ने छह पनडुब्बियों के निर्माण को दी मंजूरी, नौसेना की बढे़गी ताकत
Fri, 01 Feb 2019 12:48 AM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्रालय ने एक बड़े फैसले में छह पनडुब्बियों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। सभी पनडुब्बियां देश में निर्मित होंगी, जिस पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण के बाद इन पनडुब्बियों का इस्तेमाल नौसेना करेगी। अधिकारियों ने बताया कि खरीद पर निर्णय लेने वाली रक्षा मंत्रालय की शीर्ष संस्था रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में पनडुब्बियों के निर्माण को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि परियोजना रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत पूरी की जाएगी, जो विदेशी रक्षा निर्माताओं के साथ मिलकर भारत में चुनिंदा सैन्य प्लेटफॉर्म बनाने के लिए निजी कंपनी को जिम्मेदारी देने की व्यवस्था करता है। यह दूसरी ऐसी परियोजना होगी जो रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वदेश निर्मित इन पनडुब्बियों के निर्माण को डीएसी से मिली मंजूरी एक ऐतिहासिक निर्णय है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई डीएसी की बैठक में सेना के लिए पांच हजार मिलान एंटी टैंक गाइडेट मिसाइल की खरीद को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन