फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Defence: Government approved to open 100 new Sainik Schools in partnership with NGOs/Private Schools/State Governments

रक्षा मंत्रालय : एनजीओ/निजी स्कूलों/राज्य सरकारों की साझेदारी में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की सरकार ने दी मंजूरी 

Sat, 11 Dec 2021 03:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 11 Dec 2021 03:42 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय की 100 नए सैनिक खोलने की योजना को सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए इच्छुक राज्य/केंद्र शासित क्षेत्र सैनिक स्कूल सोसाइटी के समक्ष संबद्धता के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की शर्तें पूरी करने वालों को संबंधित नियमों का अनुपालन करते हुए मंजूरी दी जाएगी। स्कूलों से ऑनलाइन आवेदन sainikschool.ncog.gov.in पर भेजने के लिए कहा गया है। अब तक 110 आवेदन मिल भी चुके हैं।

विज्ञापन
Ministry of Defence: Government approved to open 100 new Sainik Schools in partnership with NGOs/Private Schools/State Governments
सैनिक स्कूल- सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एनजीओ/निजी स्कूलों/राज्य सरकारों आदि की साझेदारी में संबद्धीकरण के आधार पर 100 नए सैनिक खोलने की रक्षा मंत्रालय की योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए इच्छुक राज्य/केंद्र शासित क्षेत्र सैनिक स्कूल सोसाइटी के समक्ष संबद्धता के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की शर्तें पूरी करने वालों को संबंधित नियमों का अनुपालन करते हुए मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन


एनजीओ/निजी स्कूलों/राज्य सरकारों आदि की साझेदारी में संबद्धीकरण के आधार पर
संबद्धता का आधार स्कूलों का आधारभूत ढांचा, सुविधाएं, शिक्षक और अन्य शर्तें पूरी करना होगा। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए किसी तरह की आर्थिक मदद का प्रस्ताव नहीं किया है। केंद्र सरकार सैनिक स्कूल सोसाइटी के माध्यम से कक्षा के 50 फीसदी (ऊपरी सीमा 50) विद्यार्थियों को वार्षिक फीस का 50 फीसदी (ऊपरी सीमा 40 हजार वार्षिक) प्रत्येक वर्ष मदद के रूप में उपलब्ध कराएगी। यह सुविधा केवल कक्षा 6 से 12 तक योग्यता-सह-साधन के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


इन सौ नए सैनिक स्कूलों की संबद्धता के लिए एनजीओ/निजी स्कूलों/राज्य सरकारों के स्कूलों से ऑनलाइन आवेदन sainikschool.ncog.gov.in पर भेजने के लिए कहा गया है। अब तक 110 आवेदन मिल भी चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 33 सैनिक और 5 राष्ट्रीय मिलेट्री स्कूल
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, देश में फिलहाल 33 सैनिक स्कूल चल रहे हैं। इनमें से पांच की स्थापना पिछले तीन साल के दौरान की गई है। इनके लिए सैनिक स्कूल सोसाइटी को 300 करोड़ रुपये की मदद उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान में पांच राष्ट्रीय मिलेट्री स्कूलों का भी संचालन हो रहा है। वित्त वर्ष में इनके लिए 6.174 करोड़ रुपये की मदद दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed