{"_id":"6812281c6235ec4db80b13f4","slug":"ministry-of-defence-debarred-six-firms-ban-three-years-extension-zurich-russia-israel-singapore-hindi-updates-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defence Ministry: छह रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध तीन साल और बढ़ा, DPP की रडार पर आने के बाद बिजनेस पर लगी रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Defence Ministry: छह रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध तीन साल और बढ़ा, DPP की रडार पर आने के बाद बिजनेस पर लगी रोक
Wed, 30 Apr 2025 07:09 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय
- फोटो : Defence Ministry
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने छह कंपनियों को तीन साल और प्रतिबंधित रखने का फैसला लिया है। डिपार्टमेंट और डिफेंस प्रोडक्शन (डीपीपी) की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के साथ इन छह कंपनियों के लेन-देन पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
इन कंपनियों को किया गया प्रतिबंधित
जिन छह कंपनियों पर प्रतिबंध जारी रखने का फैसला लिया गया है, उनमें सिंगापुर टेक्नोलॉजीज काइनेटिक्स लिमिटेड, इस्राइल मिलिट्री इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टीएस किसान एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, आरके मशीन टूल्स लिमिटेड, राइनमेटल एयर डिफेंस (ज़्यूरिख) और कॉर्पोरेशन डिफेंस (रूस) शामिल हैं।
इन कंपनियों को करीब 13 साल पहले, 11 अप्रैल, 2012 से 10 साल के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ व्यापार करने से रोक दिया गया था। पहली बार 2022 में प्रतिबंधों को तीन और साल के लिए बढ़ा दिया गया था। वर्तमान प्रतिबंध विस्तार के बाद बैन 2028 तक बरकरार रहेगा।
सभी व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक
केंद्र सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया, रक्षा मंत्रालय और सेवा मुख्यालय के सभी विंग उपरोक्त निर्णय का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। छह रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध तीन साल और बढ़ने के बाद इनके किसी भी व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
संबंधित वीडियो--

2028 तक प्रतिबंधित रहेंगी छह कंपनियांThe Government of India extends the ban on six defence firms for three more years. pic.twitter.com/p60SxQw4ux
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 30, 2025
इन कंपनियों को करीब 13 साल पहले, 11 अप्रैल, 2012 से 10 साल के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ व्यापार करने से रोक दिया गया था। पहली बार 2022 में प्रतिबंधों को तीन और साल के लिए बढ़ा दिया गया था। वर्तमान प्रतिबंध विस्तार के बाद बैन 2028 तक बरकरार रहेगा।
सभी व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक
केंद्र सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया, रक्षा मंत्रालय और सेवा मुख्यालय के सभी विंग उपरोक्त निर्णय का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। छह रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध तीन साल और बढ़ने के बाद इनके किसी भी व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन