फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of AYUSH : Kiren Rijiju said cultivation of medicinal plants should be done in the whole country

आयुष मंत्रालय : किरण रिजिजू ने किया ई-बुक का लोकार्पण, बोले- पूरे देश में हो औषधीय पौधों की खेती

Tue, 08 Jun 2021 11:29 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 08 Jun 2021 11:29 PM IST
सार

आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को कोरोना के उपचार में औषधीय पौधों की महत्ता वाली ई-बुक का लोकार्पण करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन
Ministry of AYUSH : Kiren Rijiju said cultivation of medicinal plants should be done in the whole country
किरेन रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरे देश में औषधीय पौधों की खेती होनी चाहिए। इसके लिए नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड को पूरे देश में अभियान चलाकर इन पौधों को लगाने के साथ साथ हमारे देश की औषधीय पौधों की संपदा को बचाने और आगे बढ़ाने की मुहिम शुरू करनी चाहिए। यह बातें आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को कोरोना के उपचार में औषधीय पौधों की महत्ता वाली ई-बुक का लोकार्पण करते हुए कहीं।

विज्ञापन


इस दौरान किरण रिजिजू ने कहा कि हमारे देश में अनगिनत औषधीय पौधे और उनकी तमाम प्रजातियां हैं जो गंभीर बीमारियों पर असरदार हैं। हमें इन औषधीय पौधों पर शोध करके और उनको वैज्ञानिक तौर पर बीमारी में कारगर साबित करके लोगों के बीच में ले जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना के दौरान बहुत सारे औषधीय पौधे और उनसे प्राप्त दवाएं और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य आधारित जड़ी बूटियों ने बीमारी से लड़ने में मदद की है। 
विज्ञापन


इस दौरान राज्य मंत्री ने ई-बुक में खांसी-जुकाम, बुखार, कमजोरी और दर्द के बाबत दी गई हर जानकारी को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि हमें अपनी इस विरासत को बहुत आगे ले जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed