{"_id":"5f4ad2224dee344a2c287fc1","slug":"ministers-and-three-bjp-mlas-infected-with-corona-virus-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में मंत्री और भाजपा के तीन विधायक कोरोना वायरस से हुए संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में मंत्री और भाजपा के तीन विधायक कोरोना वायरस से हुए संक्रमित
Sun, 30 Aug 2020 03:39 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 30 Aug 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम पहाड़ी क्षेत्र विकास मंत्री सुम रोंगहांग और भाजपा के तीन विधायकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रोंगहांग भाजपा नीत राज्य में वायरस से संक्रमित होने वाले पहले मंत्री हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 20 विधायक संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
खान और खनिज मंत्री, रोंगहांग के 25 अगस्त को संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। लेकिन अपने कार्यालय में किसी को इस बारे में बताए बिना वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उनकी इस हरकत की तीखी आलोचना की जा रही है क्योंकि इन चीजों को छिपाया नहीं जाना चाहिए। दुर्भाग्य से, उनके ड्राइवर और एक पीएसओ भी संक्रमित हो गए हैं।”
विज्ञापन