फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Navjot Singh Sidhu met congress party president Sonia Gandhi at her residence

अंतर्कलह: कैप्टन-सिद्धू की लड़ाई में कांग्रेस नेतृत्व असहाय, समाधान पर अटकलें जारी

Sat, 17 Jul 2021 06:28 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 06:28 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार कैप्टन ने खुद सोनिया गांधी से बात कर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से पार्टी टूट जाने तक की बात कही और कहा कि वह सिद्धू की अध्यक्षता में काम नहीं कर सकते।
 

विज्ञापन
Minister Navjot Singh Sidhu met congress party president Sonia Gandhi at her residence
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

पंजाब में जारी कांग्रेस के अंतर्कलह से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व असहाय दिख रहा है। इस बीच पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन


इस बैठक में राहुल गांधी और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत भी शामिल थे। बैठक के बाद रावत ने कहा, सोनिया गांधी को पंजाब में पार्टी के मसले पर अभी अंतिम फैसला लेना है। बैठक के बाद सिद्धू मीडिया से बात किए बिना चुपचाप 10 जनपथ से निकल गए।
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को रावत की बातों से लग रहा था कि सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिल सकती है। उसके बाद पंजाब में शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया।

सूत्रों के अनुसार कैप्टन ने खुद सोनिया गांधी से बात कर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से पार्टी टूट जाने तक की बात कही और कहा कि वह सिद्धू की अध्यक्षता में काम नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पंजाब में गुटबाजी की खबर आते ही कांग्रेस नेतृत्व हरकत में आया और बृहस्पतिवार रात में सिद्धू को फोन कर सुबह दिल्ली तलब किया गया।

पत्रकारों ने जब शुक्रवार को बैठक के बाद सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर रावत से पूछा तो उन्होंने कहा, किसने बताया। मैं यहां अपनी रिपोर्ट देने आया हूं। जैसे ही सोनिया कोई फैसला लेंगी आप लोगों को बता दिया जाएगा।


कैप्टन के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : रावत
पार्टी में अंदरूनी कलह के बीच हरीश रावत ने कहा कि पंजाब में पार्टी अमरिंदर सिंह के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, पंजाबी अपने नेतृत्व के साथ कोई प्रयोग नहीं करना चाहते। रावत ने कहा कैप्टन के नेतृत्व में केवल कांग्रेस ही पंजाब के लोगों को सुरक्षा दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed