{"_id":"59264b964f1c1b675d535eb7","slug":"minister-mla-and-cops-reached-at-dawood-niece-wedding-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद के रिश्तेदार की शादी में पहुंचे बीजेपी के विधायक, मंत्री और पुलिसकर्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दाऊद के रिश्तेदार की शादी में पहुंचे बीजेपी के विधायक, मंत्री और पुलिसकर्मी
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Thu, 25 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल गिरीश महाजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन और दस पुलिसकर्मी एक नई कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। गिरीश महाजन सीएम देवेंद्र फडणवीस के विश्वासपात्र माने जाते हैं। महाराष्ट्र पुलिस के दस पुलिसकर्मियों और गिरीश महाजन पर आरोप है कि ये लोग 19 मई को अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार की शादी में शरीक हुए थे।
विज्ञापन
दस पुलिसकर्मियों में असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर और 9 इंस्पेक्टर लेवल के पुलिसकर्मी शादी का हिस्सा बने थे। महाजन अकेले नेता नहीं थे जो दाऊद के रिश्तेदार की शादी में पहुंचे, इनके अलावा बीजेपी विधायक देवयानी फरांडे, बालासाहेब सनप, और सीमा हिरे, नासिक मेयर रंजना भनासी और डिप्टी मेयर प्रथमेश गीते (दोनों बीजेपी से) और कई स्थानीय पार्षद इस शादी समारोह में शरीक हुए।
विज्ञापन
नासिक पुलिस कमिश्नर ने दाऊद की शादी में शामिल होने वाले दस पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं, साथ ही इन लोगों का बयान भी रिकॉर्ड कर लिए गए है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी सिंघल से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। सिंघल ने इस बात की पुष्टि की है वो जिस शादी समारोह का हिस्सा बने उसमें दुल्हन दाऊद की पत्नी की भतीजी थी।
विज्ञापन
उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक दाऊद की पत्नी और दुल्हन की मां दोनों बहने हैं। महाजन ने शादी समारोह में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं थी कि दुल्हन का परिवार दाऊद इब्राहिम का रिश्तेदार है। दूल्हा मुस्लिम नेता शहर ए खतीब का भतीजा था और मैं खतीब के निमंत्रण के बाद ही शादी में पहुंचा था। वो मुस्लिम समुदाय के बेहद सम्माननीय नेता है।