फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Kishan Reddy Steps taken to implement Act East policy for benefits of India Northeast and Bangladesh

Tripura:केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा- पूर्वोत्तर और बांग्लादेश के हित के लिए एक्ट ईस्ट पॉलिसी लागू की गई

Wed, 12 Apr 2023 03:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 03:11 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने इस साल तक सभी अलग-थलग और हिमालयी क्षेत्रों को दूरसंचार से कवर करने का लक्ष्य रखा है। चटगांव और मोंगला बंदरगाहों के उपयोग से बांग्लादेश के साथ संपर्क और मजबूत होगा।

विज्ञापन
Minister Kishan Reddy Steps taken to implement Act East policy for benefits of India Northeast and Bangladesh
मंत्री जी किशन रेड्डी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के पूर्वोत्तर और बांग्लादेश के बीच घनिष्ठ संबंधों पर जोर देते हुए मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पारस्परिक लाभ के लिए एक्ट ईस्ट नीति को लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। तीसरे भारत-जापान बौद्धिक सम्मेलन के दौरान रेड्डी ने कहा, बंगाल की खाड़ी पूर्वोत्तर के बहुत करीब है और इस क्षेत्र के विकास के लिए इसके निकटवर्ती पड़ोसी बांग्लादेश से सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन


कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मोदी सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए रेड्डी ने उल्लेख किया कि इस क्षेत्र में हवाई अड्डों की संख्या 2014 में नौ थी, जबिक 2023 में 17 हो गई है। क्षेत्र के विकास के लिए 5 लाख करोड़ रुपये और सड़क निर्माण्र पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पिछले नौ सालों में रेलवे कनेक्टिविटी पर 77,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन


रेड्डी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में एक जीवंत गांव परियोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने इस साल तक सभी अलग-थलग और हिमालयी क्षेत्रों को दूरसंचार से कवर करने का लक्ष्य रखा है। चटगांव और मोंगला बंदरगाहों के उपयोग से बांग्लादेश के साथ संपर्क और मजबूत होगा। हमें दोनों पक्षों के पारस्परिक लाभ के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। रेड्डी ने न केवल पूर्वोत्तर बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण विकास भागीदार होने के लिए जापान का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश के मंत्री ने भारत को बताया करीबी दोस्त
बांग्लादेश के विदेश मामलों के मंत्री (राज्य) शहरयार आलम ने कहा कि भारत हमारा सबसे करीबी दोस्त है और ढाका अपने पड़ोसियों के साथ व्यापार के लिए तैयार है। आलम ने बढ़ते व्यापार और व्यापार पर चर्चा के लिए ढाका में सभी पूर्वोत्तर राज्यों के मंत्रियों की एक दिवसीय बैठक करने का भी प्रस्ताव दिया।


जापान और बांग्लादेश आपसी लाभ के लिए मिलकर कर रहे हैं काम
भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने बंगाल की खाड़ी में व्यापार और व्यवसाय की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, जापान और बांग्लादेश आपसी लाभ के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और वहां 338 जापानी कंपनियां काम कर रही हैं। बांग्लादेश में 7 फीसदी की वृद्धि अभूतपूर्व है और इसका भविष्य अच्छा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश 2027 में माताबारी गहरे समुद्री बंदरगाह के आने से, पूर्वोत्तर भारत पूरे विश्व के लिए खुल जाएगा। वे दिन दूर नहीं जब बंगाल की खाड़ी एक नया औद्योगिक केंद्र होगा और जापान बांग्लादेश में काम करने में बहुत रुचि रखता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed