{"_id":"630100ac7cf1673ff31f0fcb","slug":"minister-g-kishan-reddy-says-14th-century-indo-persian-sword-and-6-other-artefacts-being-repatriated-from-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Artifacts: ऐतिहासिक इंडो-फारसी तलवार सहित सात कलाकृतियां ब्रिटेन से आएंगी वापस, जी किशन रेड्डी ने किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Artifacts: ऐतिहासिक इंडो-फारसी तलवार सहित सात कलाकृतियां ब्रिटेन से आएंगी वापस, जी किशन रेड्डी ने किया एलान
Sat, 20 Aug 2022 09:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 20 Aug 2022 09:52 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत की सभी कलाकृतियों का प्रत्यावर्तन जारी है। अब 14 वीं शताब्दी की इंडो-फारसी तलवार, 11 वीं शताब्दी के नक्काशीदार पत्थर के दरवाजे के जंब सहित सात कलाकृतियों को ब्रिटेन से वापस लाया जा रहा है।
विज्ञापन
जी किशन रेड्डी
- फोटो : facebook.com/gkishanreddy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को जानकारी दी कि 14वीं सदी की इंडो-फारसी तलवार और 11वीं सदी के नक्काशीदार पत्थर के दरवाजे सहित सात कलाकृतियों को ब्रिटेन से भारत वापस लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्कॉटिश शहर ग्लासगो के संग्रहालयों ने शुक्रवार को भारत सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत चोरी की गई सात कलाकृतियों को भारत वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत की सभी कलाकृतियों का प्रत्यावर्तन जारी है। अब 14 वीं शताब्दी की इंडो-फारसी तलवार, 11 वीं शताब्दी के नक्काशीदार पत्थर के दरवाजे के जंब सहित सात कलाकृतियों को ब्रिटेन से वापस लाया जा रहा है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारतीय उच्चायोग और यूके के ग्लासगो लाइफ के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं जो ग्लासगो के संग्रहालयों का प्रबंधन करता है।
विज्ञापन
इस समझौते के बाद सात पुरावशेषों को भारत वापस लाने का रास्ता मिल गया है। इसमें इंडो-फ़ारसी तलवार के साथ ही 11 वीं शताब्दी में कानपुर के एक मंदिर से लिया गया पत्थर का नक्काशीदार दरवाजा भी शामिल है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ग्लासगो लाइफ ने इस साल की शुरुआत में कलाकृतियों के हैंडओवर की पुष्टि की थी। इसके बाद यूके में कार्यवाहक भारतीय उच्चायुक्त सुजीत घोष की उपस्थिति में केल्विंग्रोव आर्ट गैलरी और संग्रहालय में स्वामित्व के हस्तांतरण समारोह में इसे औपचारिक रूप दिया गया था। बता दें कि ग्लासगो लाइफ एक धर्मार्थ संगठन है, जो ग्लासगो शहर के संग्रहालयों का संचालन करता है।
धर्मेंद्र प्रधान ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर जाएंगे
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इंडो-ऑस्ट्रेलियन संबंधों को मजबूत करने के लिए चार दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह अपने समकक्ष के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में बात करेंगे। इसके साथ ही वे शिक्षा और कौशल विकास को मजबूती देने से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा करेंगे।
पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान पर बोले गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान से करदाताओं के पैसे की बचत होने के साथ भारत को लागत कम करने में मदद मिलेगी। इससे देश की प्रतिस्पर्धी कीमतें देने की क्षमता भी बढ़ेगी। इस मास्टर प्लान के तहत भारत में वन, वन्यजीव अभयारण्य, राजमार्ग और रेलवे अवसंरचना, ऊर्जा संयंत्र तथा औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 1000 भूस्थानिक नक्शे तैयार किए गए हैं।