{"_id":"5be54b8abdec226975789776","slug":"mining-mafia-janardhana-reddy-involved-in-ponzi-scam-remains-elusive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंजी घोटाला: खनन माफिया जनार्दन रेड्डी अब भी फरार, पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोंजी घोटाला: खनन माफिया जनार्दन रेड्डी अब भी फरार, पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
Janardhana Reddy
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के खनन माफिया और पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पोंजी घोटाले में नाम आने के बाद से वो फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस तीन दिन से लगातार छापेमारी कर रही है। गुरुवार को भी पुलिस की तीन विशेष टीमों ने हैदराबाद में कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वो कहीं नहीं मिले।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम पुलिस की एक टीम को सूचना मिली थी कि रेड्डी हैदराबाद के बंजारा हिल्स के पास अपने किसी दोस्त के अपार्टमेंट में रूके हुए हैं, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो वो वहां नहीं थे।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जनार्दन रेड्डी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे हैं। अब पुलिस की एक टीम को उनकी तलाश में तेलंगाना भेजा जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि उनके तीनों मोबाइल नंबर, जिनका वो इस्तेमाल करते हैं, बंद हैं। लेकिन रेड्डी ने अपना मोबाइल फोन बंद करने से पहले हैदराबाद और कर्नाटक सीमा पर कई जगहों पर कॉल किया था।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
जनार्दन रेड्डी पर आरोप है कि उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश की थी। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने 600 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में शामिल कंपनी ऐम्बिडेंट मार्केटिंग और उसके मालिक अहमद फरीद को ईडी की जांच से बचाने के लिए 18 करोड़ रुपये का सौदा किया था।