फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Military officers learning entrepreneurship tricks before retirement, methods of self employment

बदलाव: सेवानिवृत्ति से पहले सैन्य अफसर सीख रहे उद्यमिता के गुर, अधिकारियों को बताए गए स्वरोजगार के तरीके

Sun, 26 Mar 2023 06:54 AM IST
देव कश्यप पंकज मोहन मिश्रा, नई दिल्ली।
पंकज मोहन मिश्रा, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Mar 2023 06:54 AM IST
सार

इसी क्रम में 13 से 18 मार्च तक नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों को उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) का प्रशिक्षण दिलाया गया है। इसके तहत अधिकारियों को स्वरोजगार के अनेक तरीके बताए गए। वहीं, थल सेना के अधिकारियों के लिए एक कार्यक्रम अब भी चल रहा है, जो दो माह से ज्यादा समय तक चलेगा।

विज्ञापन
Military officers learning entrepreneurship tricks before retirement, methods of self employment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेवानिवृत्त होने के बाद भी अब सेना के अधिकारी घर पर नहीं बैठेंगे। अधिकारियों के पास न सिर्फ अपना खुद का व्यवसाय होगा, बल्कि वह अन्य लोगों को भी रोजगार देने के योग्य बनेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान में तीनों सेनाओं के अधिकारियों को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिला रही है।

विज्ञापन


इसी क्रम में 13 से 18 मार्च तक नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों को उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) का प्रशिक्षण दिलाया गया है। इसके तहत अधिकारियों को स्वरोजगार के अनेक तरीके बताए गए। वहीं, थल सेना के अधिकारियों के लिए एक कार्यक्रम अब भी चल रहा है, जो दो माह से ज्यादा समय तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष प्रशिक्षकों को बुलाया जा रहा है, जो सेना के उन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं जो सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सेवानिवृत्त हो चुके पूर्व सैन्य अधिकारियों को भी इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


ये सत्र चलाए जा रहे
ईडीपी कार्यक्रम में उद्यमिता शिक्षा, उद्यमशीलता प्रेरणा, व्यापार अवसर की पहचान, बाजार सर्वेक्षण, समर्थन पारिस्थितिकी तंत्र/सरकारी योजनाओं, कानूनी संस्थाओं के प्रकार, व्यवसाय योजना की तैयारी, विपणन, ब्रांडिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म समेत अन्य सत्र शामिल हैं। योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सप्ताह से लेकर तीन माह तक की अवधि के लिए चलाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि प्रशिक्षण लेने वाले सभी अधिकारी ऑन ड्यूटी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट डेवलपिंग का मिला प्रशिक्षण
सैन्य अधिकारियों को वेबसाइट डेवलपिंग का प्रशिक्षण भी दिलाया गया है, जिसमें तीनों ही सेनाओं के 38 अधिकारी शामिल रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पिछले तीन माह से चल रहा था। इसकी शुरुआत पिछले 2 जनवरी को हुई थी और शुक्रवार को समाप्त हुआ है। इसके अलावा ईडीपी का ही एक कार्यक्रम और चल रहा है, जिसमें 40 सैन्य अधिकारी शामिल हैं। छह मार्च से शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 मई तक चलेगा।


कर्नल, ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी शामिल
राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान में प्रशिक्षण के लिए डायरेक्ट्रेट जनरल रीसेटलमेंट (डीजीआर) की तरफ से ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी के ओर से साल भर के प्रशिक्षण कार्यक्रम की सूची तैयार की जाती है। प्रशिक्षण के बारे में नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्ति के कगार पर उनके सामने एक दूसरा कॅरिअर विकल्प तैयार है और यह बेहद उपयोगी है। प्रशिक्षण में, कर्नल, ब्रिगेडियर, कोमोडोर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed