{"_id":"63523c5fac9b995e2b6f3dbf","slug":"military-chopper-crashed-near-singging-village-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Military Chopper Crashed: अरुणाचल में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, अब तक चार शव बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Military Chopper Crashed: अरुणाचल में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, अब तक चार शव बरामद
Fri, 21 Oct 2022 06:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 21 Oct 2022 06:00 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां के टूटिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
ध्रुव हेलिकॉप्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईटानगर/तेजपुर। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले के मिगिंग में शुक्रवार को सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत पांच जवान सवार थे। दिनभर चले खोज अभियान में चार जवानों के शव मिले हैं। पांचवें जवान की तलाश जारी है।
विज्ञापन
हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। इस महीने अरुणाचल में यह दूसरा सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एएस वालिया ने बताया कि हादसा चीन सीमा से करीब 35 किमी दूर घने पहाड़ी क्षेत्र में हुआ। एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) डब्ल्यूएसआई रुद्र एमआई-4 ने लेकाबली से उड़ान भरी थी। यह नियमित उड़ान थी।
विज्ञापन
सुबह 10:43 बजे जिला मुख्यालय टूटिंग से करीब 25 किमी दक्षिण मिगिंग में हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ। हादसे के तुरंत बाद सेना व वायुसेना ने संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। इसमें एक एमआई-17, दो एएलएच और सेना की तीन टुकड़ियों के जवान जुटे हैं। अरुणाचल से सांसद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन
पहला स्वदेशी सशस्त्र हेलिकॉप्टर है रुद्र
रुद्र, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) में बना है। देश के पहले स्वदेशी सशस्त्र हेलिकॉप्टर को खासतौर से भारतीय सेना के लिए युद्धक हेलिकॉप्टर के तौर पर तैयार किया गया है। यह ध्रुव एएलएच का एमके-4 वेरिएंट था और एकीकृत हथियार प्रणाली से लैस था।