फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Milind Deora proposed name of Sachin Pilot and Jyotiraditya Scindia for Congress President

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए देवड़ा ने सुझाया पायलट और सिंधिया का नाम, कर्ण सिंह ने की प्रियंका की वकालत

Sun, 04 Aug 2019 07:46 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 04 Aug 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Milind Deora proposed name of Sachin Pilot and Jyotiraditya Scindia for Congress President
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने रविवार को अगले कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दो नाम सुझाए। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे मुफीद हैं। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका के नाम की वकालत की है।

विज्ञापन


देवड़ा ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की इस बात से सहमत हैं कि कांग्रेस पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा और योग्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष चुनावी, प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव रखता हो।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरे विचार से सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया में ये सभी योग्यताएं हैं और वह संगठन को ताकत देने के साथ विपक्ष में जोश भर सकते हैं।' खुद को इस पद की दौड़ से अलग करते हुए देवड़ा ने कहा कि मैं अपनी क्षमताएं जानता हूं और पार्टी के हित में किसी के भी साथ काम करने के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पायलट या सिंधिया को कम से कम अंतरिम अध्यक्ष बनाया जाए'

देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने में हो रही दे रही से पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है। दोनों के नामों की वकालत करते हुए देवड़ा ने कहा कि पायलट का सिंधिया को कम से कम अंतरिम अध्यक्ष बनाना चाहिए। गांधी परिवार को सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन करना चाहिए। 


इस सवाल पर कि अगर पार्टी पायलट या सिंधिया से इतर किसी अन्य को अध्यक्ष बनाती है, देवड़ा ने कहा कि अगर पार्टी सामूहिक रूप से किसी का चयन करती है तो मैं उसकी समझ का सम्मान करूंगा। लेकिन, अगर पार्टी या जनता मेरे आकलन से सहमत है तो मुझे आश्चर्य होगा। 

'कांग्रेस पर देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी'

नए अध्यक्ष को तय करने पर पार्टी में अस्पष्टता के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को उसे वोट देने वाले 13 करोड़ मतदाताओं के विश्वास का सम्मान करना चाहिए और निर्णायक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी पर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है।’

उन्होंने कहा, ‘यह उचित वक्त है कि हमें पार्टी के तौर पर हमारे नेतृत्व से सामूहिक रूप से अपील करनी चाहिए। मेरे विचार से, हमें काडर में जोश भरना चाहिए और फिर से मतदाताओं को आकर्षित करना चाहिए।’

कर्ण सिंह ने अध्यक्ष के लिए प्रियंका गांधी के नाम की वकालत

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की उठती मांग के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने कहा है कि प्रियंका पार्टी प्रमुख के रूप में सबको एकजुट करने वाली ताकत होंगी और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।

कांग्रेस नेता ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा हाल में व्यक्त किए गए इस विचार से सहमति जताई कि किसी युवा नेता को पार्टी अध्यक्ष बनाना अधिक उपयुक्त होगा।

नेतृत्वविहीन रहने से कांग्रेस को पहुंचा नुकसान

सिंह ने यह भी कहा कि नेतृत्व मुद्दे पर निर्णय न होने से कांग्रेस को निश्चित रूप से नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आगाह किया कि आगे और नेतृत्वविहीन रहना पार्टी के लिए गंभीर रूप से हानिकारक होगा। 


पार्टी में अनिर्णय की स्थिति से चकित सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में कुछ अत्यंत वरिष्ठ लोग हैं और उन्हें पहले ही एक साथ आगे आना चाहिए था और राहुल गांधी के इस्तीफे से उत्पन्न स्थिति को लेकर कुछ करना चाहिए था।

10 अगस्त को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

इस बीच, पार्टी ने रविवार को घोषणा की कि 10 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी। पार्टी ने पूर्व में कहा था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक अगले बुधवार को समाप्त हो रहे संसद सत्र के बाद होगी।प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की पार्टी के भीतर उठती मांग के बारे में पूछे जाने पर कर्ण सिंह ने कहा कि यह प्रियंका का फैसला होगा और यदि वह जिम्मेदारी उठाने को सहमत होती हैं तो वह इसका स्वागत करेंगे।

सिंह ने कहा कि निर्णय उन्हें (प्रियंका) लेना है और पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के लिए उन्हें बाध्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘स्थिति को देखते हुए और यह विचार करते हुए कि वह इस परिवार से संबंध रखती हैं, वह संभवत: सबको एकजुट करने वाली ताकत होंगी।’

अंतरिम अध्यक्ष तय करे सीडब्ल्यूसी, फिर कराए चुनाव : थरूर

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि सीडब्ल्यूसी को पहले एक अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करना चाहिए और इसके बाद शीर्ष नेतृत्व के लिए आंतरिक चुनाव कराने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह से सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी।

थरूर का यह बयान सीडब्ल्यूसी द्वारा 10 अगस्त को बैठक का एलान करने के कुछ घंटों बाद आया। बता दें कि कांग्रेस ने कहा था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक 10 अगस्त को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्यालय में होगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष के लिए बड़ा फैसला लिए जाने की उम्मीद है। 



एआईपीसी (ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस) की दूसरी सालाना बैठक की अध्यक्षता कर रहे थरूर ने कहा, 'जब हमने राहुल गांधी से बात की थी, उन्होंने कहा था कि जिम्मेदारी लेने की संस्कृति होनी चाहिए। यदि राहुल गांधी ने ऐसा किया है तो यह सबके लिए ठीक है। यह नियम किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed