फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Milan 2024 Navy biggest exercise with 50 countries participate from today

मिलन 2024: नौसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास आज से 50 से अधिक देशों की सेनाएं होंगी शामिल, 27 फरवरी तक चलेगा

Mon, 19 Feb 2024 07:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 19 Feb 2024 07:20 AM IST
सार

नौसेना प्रमुख ने कहा, वियतनाम पीपुल्स नेवी के कार्वेट 20 और यूनाइटेड स्टेट्स नेवी के यूएसएस हैल्सी (डीडीजी-97) जहाज विशाखापत्तनम पहुंच चुके हैं। मिलन 24 का सार सहयोग, सामंजस्य और बातचीत में निहित है। यह प्रमाण है कि सभी देश समुद्री सुरक्षा के लिए साझे रूप से प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन
Milan 2024 Navy biggest exercise with 50 countries participate from today
Chief of Naval Staff Admiral R. Hari Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नौसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास सोमवार से शुरू होगा, जो 27 फरवरी तक चलेगा। इसमें 50 से अधिक देशों की नौसेनाएं शामिल होंगी। युद्धाभ्यास की पूर्वसंध्या पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा सर्वोपरि है। समुद्र की सुरक्षा के लिए नौसेना का समर्पण उल्लेखनीय है। वास्तव में अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है।

विज्ञापन

नौसेना प्रमुख ने कहा, वियतनाम पीपुल्स नेवी के कार्वेट 20 और यूनाइटेड स्टेट्स नेवी के यूएसएस हैल्सी (डीडीजी-97) जहाज विशाखापत्तनम पहुंच चुके हैं। मिलन 24 का सार सहयोग, सामंजस्य और बातचीत में निहित है। यह प्रमाण है कि सभी देश समुद्री सुरक्षा के लिए साझे रूप से प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन

भारतीय नौसेना सभी की मदद के लिए प्रतिबद्ध
पाकिस्तानी और ईरानी चालक दल को सोमालिआई समुद्री डाकुओं से बचाने के लिए भारतीय नौसेना के प्रति आभार व्यक्त किए जाने पर नौसेना प्रमुख ने कहा, सेना मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 प्रीडेटर ड्रोन सौदे  पर हस्ताक्षर जल्द
नौसेना प्रमुख ने कहा कि अमेरिका से 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन सौदे पर जल्द ही हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। अनुरोध पत्र को रक्षा अधिग्रहण परिषद ने मंजूरी दे दी है। पत्र अमेरिकी सरकार के पास चला गया है। उन्होंने हमें एक मसौदा पत्र दिया है। अब इसे (अमेरिकी) कांग्रेस समिति के समक्ष रखा जाएगा। उम्मीद करते हैं कुछ ही महीने में इस सौदे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अनुबंध हस्ताक्षर होने के बाद इसके निर्माण और सौंपने की एक समय सीमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed