फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Migrant workers continue to walk cycle back to their homes even as railways began running special trains

ट्रेनें शुरू होने के बावजूद पैदल चलने को मजबूर हैं देशभर के प्रवासी मजदूर

Sat, 09 May 2020 08:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 09 May 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
Migrant workers continue to walk cycle back to their homes even as railways began running special trains
साइकिल पर घर की ओर जाते प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लॉकडाउन शुरू होने के बाद देशभर के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने-अपने घरों की तरफ जा रहे हैं। मंत्रालय के दिशा-निर्देश के बाद कई राज्य उनके लिए विशेष ट्रेनें और बसें संचालित कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वे पैदल और साइकिल से अपने घर जाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ के पास ट्रेन के लिए पंजीकरण कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं, कुछ और देर तक इंतजार नहीं कर सकते हैं। अन्य मामलों में कुछ राज्यों ने अभी प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन संचालित करने की अनुमति नहीं दी है। मजदूरों के पास मौजूद पैसे खत्म हो गए हैं। इसलिए वे जल्द से जल्द अपने घर जाना चाहते हैं।
विज्ञापन



एक मजदूर मोहम्मद इमरान ने कहा कि वह बुधवार को अपनी गर्भवती पत्नी, बच्चों और माता-पिता के साथ राजस्थान के अजमेर से उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद के लिए निकले हैं। वह लगभग 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं क्योंकि न तो बसें और न ही ट्रेनें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर-जयपुर राजमार्ग पर शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पैदल चलते हुए उन्होंने कहा, 'यदि मुझे जाने के लिए कुछ मिल जाए तो अच्छा होगा वरना हमें पैदल चलना पड़ेगा। भूखा मरने से अच्छा है कि हम अपने घर जाएं।' बहुत से लोग गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगातार पैदल और साइकिल के जरिए घर वापस जा रहे हैं।

कुछ मजदूरों का कहना है कि उन्होंने पैदल चलना इसलिए शुरू किया क्योंकि वह विशेष ट्रेनों में अपना पंजीकरण नहीं करवा पाए, उनके पास पहचान पत्र वाले दस्तावेज नहीं हैं। झारखंड के मजदूर सूरज भान सिंह जो गुजरात के सूरत में हैं उन्होंने कहा, 'मैं अपना पंजीकरण नहीं करवा पाया क्योंकि मेरे पास आधार कार्ड नहीं है।'


उत्तर प्रदेश के मजदूर राज सिंह ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार की हेल्पलाइन पर इसलिए पंजीकरण नहीं करवा पाए क्योंकि वह हमेशा व्यस्त रहती है। वे पंजाब के लुधियाना में हैं। उन्होंने कहा, 'मैं एक हफ्ते से संपर्क नहीं कर पा रहा हूं।' अन्य मजदूर नीरव कुमार कई अन्य श्रमिकों के साथ राजस्थान के जोधपुर से साइकिल के जरिए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। उनके पास पंचर मरम्मत के उपकरण भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed