फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mig 21 Vs F16 fighter jets firepower comparison amidst India Pakistan tension

भारत ने पाक के एफ-16 विमान को मार गिराया, क्या हैं मिग-21 और एफ-16 की खासियतें

Wed, 27 Feb 2019 06:14 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 27 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Mig 21 Vs F16 fighter jets firepower comparison amidst India Pakistan tension
मिग 21 बनाम एफ-16 लड़ाकू विमान - फोटो : Amar Ujala
भारत और पाकिस्तान में सीमा पर छिड़े तनाव के बीच दोनों देशों की सैन्य शक्ति पर भी चर्चा होने लगी है। भारत के मिराज-2000 ने जिस तरह पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया उसके बाद पाकिस्तान भी आज भारत की सीमा में दाखिल हुआ। जिसके बाद उसके एफ-16 विमान को मार गिराया गया। इस बीच भारत का एक मिग-21 भी लापता हो गया है। 
विज्ञापन

मिग-21 की खासियतें

  • मिग-21 सोवियत रूस का बनाया हुआ लड़ाकू विमान है। जिसे पश्चिम में फिशबेड नाम से भी जाना जाता है। पहली बार ये 1972 में सेवा में आया। तब से अब तक मिग में कई बदलाव हुए हैं। 
  • विज्ञापन
  • मिग-21 खासी तादाद में गोला-बारूद ले जाने में सक्षम है।
  • कॉकपिट के बायीं ओर से गोलियां बरसाने का इंतजाम है। 420 राउंड ले जाए जा सकते हैं। 
  • हवा से हवा और हवा से जमीन तक मार करने वाली मिसाइलें ले जाइ जा सकती हैं। 
  • 1000 किलो तक के वजन वाले कई तरह के बम भी मिग-21 के जरिए ले जाकर दुश्मन पर बरसाए जा सकते हैं। इनमें केमिकल और क्लस्टर बम भी शामिल हैं। 
  • कुल 2000 किलो तक का गोला बारूद मिग पर लोड किया जा सकता है। 
  • मिग-21 की अधिकतम रफ्तार 2230 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 

एफ-16 की खासियतें

  • एफ-16 को फाइटिंग फाल्कन और वाइपर नामों से भी जाना जाता है। इसका निर्माण अमेरिका करता है।
  • ये दुनिया के सबसे मशहूर लड़ाकू विमानों में से है। 
  • हवा से हवा में मार करने वाली 6 मिसाइलें ले जाने में सक्षम। हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें ले जाना संभव।
  • कुछ परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम।
  • 9 जगहों पर बम और मिसाइलें फिट की जा सकती हैं।
  • ये हर मौसम में अपने लक्ष्य का निर्धारण कर सकता है। 
  • अधिकतम रफ्तार 2414 किलोमीटर प्रति घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed