फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Microsoft co-founder Bill Gates again world's richest man Trump slips

बिल गेट्स चौथी बार दुनिया के सबसे अमीर, ट्रंप 220 स्थान फिसले

Tue, 21 Mar 2017 10:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Tue, 21 Mar 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
Microsoft co-founder Bill Gates again world's richest man Trump slips
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की सूची में टॉप पर हैं। वह लगातार चौथे साल इस मुकाम पर पहुंचे हैं। वंहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति बिल गेट्स 220 स्थान फिसलकर 544वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं।
विज्ञापन


बिल गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर बताई गई है। वहीं, दूसरे नंबर पर बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफेट हैं। उनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉ़लर है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है।
विज्ञापन


टॉप 10 में तीसरे नंबर पर अमेजन के संस्थापक बेजॉस, मार्क जुकरबर्ग पांचवें और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन सातवें स्थान पर हैं। बताते चलें कि इस सूची में अमेरिका के 565, चीन के 319, जर्मनी के 114 और भारत के 101 अरबपति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर फोर्ब्स ने कहा कि पत्रिका की सूची प्रकाशित करने के 31 वें साल में इस साल सबसे बड़ी छलांग लगी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अरबपतियों की संख्या 13 प्रतिशत बढ़कर 2043 हो गई है।

मैनहट्टन रियल एस्टेट मार्केट में आई सुस्ती

Microsoft co-founder Bill Gates again world's richest man Trump slips
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप
फोर्ब्स की इस सूची में नॉर्वे के नार्वे के 20 साल के उद्योगपति एलेक्जेंड्रा एंजरसन ने सबसे कम उम्र के अमीर के तौर पर जगह बनाई है। वहीं, 21 साल की कैथरीन दूसरी सबसे कम उम्र की अरबपति बनी हैं। दोनों की अलग-अलग संपत्तियां 1.2 अरब डॉलर आंकी गई है।


डोनाल्ड ट्रंप के लिस्ट में नीचे जाने पर मैनहट्टन रियल एस्टेट मार्केट में आई सुस्ती को जिम्मेदार बताया गया है। पत्रिका का कहना है कि ट्रंप की 40 परशेंट से ज्यादा आमदनी फॉर्च्यून ट्रंप टावर और इसके करीब की आठ इमारतों से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed