फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MIB Secretary said Indian media and entertainment industry should target to reach 100 bn dollar by 2030

FICCI: मीडिया-मनोरंजन उद्योग को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाना हो लक्ष्य, केंद्रीय सचिव ने कहा- पूरी मदद करेगी सरकार

Wed, 28 Sep 2022 05:35 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 28 Sep 2022 05:35 AM IST
सार

मुंबई में फिक्की फ्रेम्स फास्ट ट्रैक के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय सूचना और प्रसारण के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि भारत एक दशक में 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस दौरान मीडिया और मनोरंजन उद्योग को भी तय करना चाहिए कि यह क्षेत्र 2030 तक 100 अरब डॉलर से ज्यादा का हो जाए।

विज्ञापन
MIB Secretary said Indian media and entertainment industry should target to reach 100 bn dollar by 2030
केंद्रीय सूचना और प्रसारण के सचिव अपूर्व चंद्रा। - फोटो : Twitter@airnewsalerts

विस्तार

केंद्रीय सूचना और प्रसारण के सचिव अपूर्व चंद्रा ने जीडीपी में मीडिया और मनोरंजन उद्योग की हिस्सेदारी को बढ़ाकर एक फीसदी से अधिक करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, 2030 तक इस उद्योग से जुड़े बाजार को मौजूदा 22 अरब डॉलर से 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


मुंबई में मंगलवार को फिक्की फ्रेम्स फास्ट ट्रैक के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि भारत एक दशक में 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस दौरान मीडिया और मनोरंजन उद्योग को भी तय करना चाहिए कि यह क्षेत्र 2030 तक 100 अरब डॉलर से ज्यादा का हो जाए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय लक्ष्य हासिल करने में मदद देगा।  चंद्रा ने बताया कि फिल्म फैसिलेशन ऑफिस (एफएफओ) इन्वेस्ट इंडिया और नेशनल सिंगल विंडो पोर्टल के साथ मिलकर इस क्षेत्र में विदेशी निवेश लाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


एवीजीसी उद्योग में बड़ी संभावनाएं
एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) उद्योग को अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी क्रांति की संभावनाओं वाला बताते हुए उन्होंने कहा, काफी चर्चाओं के बाद भी एवीजीसी उद्योग के उत्कृष्टता केंद्रों को लेकर प्रगति नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि, मंत्रालय की 48% हिस्सेदारी के साथ एवीजीसी उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए वह 15 दिन में केंद्र को रिपोर्ट सौंपने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में 66 फीसदी घटी थियेटरों की तादाद
पांच वर्ष में देश में थियेटरों की संख्या 12,000 से 66 फीसदी घटकर 8,000 रह गई है। इस दौर में चीन में संख्या 10,000 से बढ़कर 70,000 पहुंच गई है। उन्होंने कहा, भारतीय फिल्म चीन में अच्छा कारोबार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed