फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MI-17 helicopter crashed due to Detachment of tail rotor says IAF chief bs dhanoa

टेल रोटर के अलग होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ एमआई-17 हेलीकॉप्टर: वायुसेना प्रमुख

Mon, 09 Oct 2017 12:16 AM IST
एजेंसी, हिंडन 
एजेंसी, हिंडन  Updated Mon, 09 Oct 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
MI-17 helicopter crashed due to Detachment of tail rotor says IAF chief bs dhanoa
वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ - फोटो : ANI

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने रविवार को कहा कि तवांग में एमआई-17 हेलीकॉप्टर की दुर्घटना उसके टेल रोटर के अलग हो जाने की वजह से हुई हो सकती है। हादसे में सात सैनिक शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


तवांग के पास पिछले शुक्रवार को एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसमें आग लग गई थी। दुर्घटना में दो पायलट समेत वायु सेना के पांच जवान और थलसेना के दो जवान शहीद हो गए थे। वायु सेना प्रमुख ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया लगता है कि हेलीकॉप्टर का टेल रोटर अलग हो गया था। मेरे लिए यह बताना उचित नहीं होगा कि यह क्यों अलग हो गया, क्योंकि दुर्घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है।’ उन्होंने दुर्घटना में शहीद सात सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन


पढ़ें- एयरचीफ बोले- चीन से निबटने में सक्षम, दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


धनोआ ने कहा कि विमान के इंजन में कोई तकनीकी समस्या नहीं है, क्योंकि एमआई 17 वी5 का बेड़ा अब भी उड़ान भर रहा है। वह वायु सेना दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। रूस द्वारा निर्मित हेलीकॉप्टर भारत-चीन सीमा के पास पर्वतीय क्षेत्र में भारतीय सेना की अग्रिम चौकी पर आपूर्ति करता है। 

इससे पहले वायु सेना की पुस्तिका में एक संदेश में एयर चीफ मार्शल ने लिखा कि वायु सेना की संपत्तियां दुर्लभ और महंगी हैं और किसी ‘लापरवाही, अनभिज्ञता या गैर-पेशेवर तरीकों की वजह से’ उन्हें खोने नहीं दिया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed