Independence Day: समारोह को लेकर सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश, ऐसा होगा नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसकी वजह से सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार लालकिले पर अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। लाल किले की प्राचीर से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन देंगे तब वहां कम ही मेहमान नजर आएंगे।
ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोविड-19 के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने सभी सरकारी कार्यालयों, राज्यों, राज्यपालों आदि से कहा है कि वे सार्वजनिक आयोजन से बचें और समारोहों के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करें। इस बार बहुत कम मेहमानों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न्योता दिया गया है। साथ ही स्कूली बच्चे भी नजर नहीं आएंगे।
Ministry of Home Affairs (MHA) issues advisory for Independence Day celebrations. Ask all govt offices, states, Governors etc to avoid congregation of public and use technology for the celebrations. #COVID19 pic.twitter.com/aQlxy9GXNA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 24, 2020
इस दौरान जगह-जगह हैंड सैनिटाइजर रखे जाएंगे। सभी के लिए मास्क पहनकर आना जरूरी होगा। बैठने की अलग व्यवस्था होगी और दो गज की दूरी सुनिश्चित की जाएगी। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कोरोना योद्धाओं को भी न्योता दिया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के 15 अगस्त को देश के नाम संबोधन में 'आत्मनिर्भर भारत अभियान', कोरोना वैक्सीन, सीमा सुरक्षा और कोरोना की लड़ाई में स्वदेशी अभियान ने किस तरीके से बढ़-चढ़कर कदम उठाया है, इन विषयों का जिक्र हो सकता है। लाल किले के आसपास तैनात पुलिस पीपीई किट पहने हुए दिखाई देगी।
मेहमानों के बीच बैठने की दूरी को बढ़ाया जाएगा। हर साल लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर लगभग एक हजार के करीब विशेष अतिथि बुलाए जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस साल संख्या को 250 के करीब ही रखा जाएगा। 15 अगस्त की दोपहर को राष्ट्रपति भवन में जो एट होम कार्यक्रम होता है उसमें भी कोविड नियमों का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा थीम कोरोना योद्धाओं को समर्पित की जाएगी।