फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA advisory to states asks to be alert on fake news on social media

गृह मंत्रालय की राज्यों को एडवाइजरी, हिंसा रोकें और फेक न्यूज पर कसें लगाम

Tue, 17 Dec 2019 01:11 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 17 Dec 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
MHA advisory to states asks to be alert on fake news on social media
पूर्वोत्तर में नागरिकता कानून का विरोध - फोटो : PTI

नागरिकता कानून के विरोध में असम से लेकर दिल्ली तक हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी कर हिंसक प्रदर्शनों पर लगाम कसने को कहा है। मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा और उनके जीवन की रक्षा अहम है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान होने की घटनाओं के मद्देनजर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि यह जरूरी है कि हिंसा रोकने, नागरिकों की जान की हिफाजत करने और संपत्तियों को नुकसान होने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। 
विज्ञापन


एडवाइजरी के अनुसार, उनसे सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए भी कार्रवाई करने को कहा गया है जिनसे हिंसा भड़क सकती है। 

गृह मंत्रालय ने लिखा है कि राज्यों को कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही मंत्रालय ने राज्यों को इस एक्ट के संबंध में फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर बारीकी से नजर रखने और इन्हें रोकने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने पाया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ कंटेंट और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। दिल्ली में पुलिस द्वारा बस जलाने की अफवाह का मामला इसी तरह का प्रयास था। साथ ही ये अफवाह भी फैलाई गई कि फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई है। जामिया मिल्लिया की वाइस चांसलर ने भी इसे अफवाह करार दिया है। 


संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। संसद ने पिछले सप्ताह ही नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दी थी जो राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद कानून बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed