फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Metro will be available every 35 minutes on the Yellow Line of Delhi Metro, this is the reason

DMRC: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्री ध्यान दे..येलो लाइन पर हर 35 मिनट पर मिलेगी मेट्रो, ये है वजह

Fri, 16 May 2025 09:21 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 16 May 2025 09:21 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बना लें और थोड़ी देरी के लिए तैयार रहें। शेड्यूल में ये बदलाव मेंटेनेंस के काम के चलते किया जा रहा है।

विज्ञापन
Metro will be available every 35 minutes on the Yellow Line of Delhi Metro, this is the reason
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : X/@OfficialDMRC

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी अपडेट सामने आया है। अगर यात्री शनिवार को येलो लाइन मेट्रो में यात्रा करने जा रहा है तो उन्हें इसके टाइमिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि 17 मई (शनिवार) की सुबह येलो लाइन के कश्मीरी गेट से केंद्रीय सचिवालय सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं नियमित रूप से नहीं चलेंगी। मेट्रो के शेड्यूल में बदलाव मेंटेनेंस के काम के चलते किया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, 17 मई (शनिवार) की सुबह येलो लाइन के कश्मीरी गेट से केंद्रीय सचिवालय सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं नियमित रूप से नहीं चलेंगी। शेड्यूल में ये बदलाव मेंटेनेंस के काम के चलते किया जा रहा है। इस कश्मीरी गेट से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवाएं थोड़ी धीमी रहेंगी। इस दिन सुबह 6:25 बजे तक इस रूट पर ट्रेनें हर 35 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, क्योंकि इस समय नियमित रखरखाव का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बना लें और थोड़ी देरी के लिए तैयार रहें। शेड्यूल में ये बदलाव मेंटेनेंस के काम के चलते किया जा रहा है।हालांकि, येलो लाइन के टर्मिनल स्टेशनों -मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम और समयपुर बादली से पहली मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी तरह समयपुर बादली और विश्वविद्यालय से पहली ट्रेनें समय पर चलेंगी। इसके अलावा अन्य येलो लाइन स्टेशनों पर सेवाएं सामान्य रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो ने यह भी बताया कि केंद्रीय सचिवालय से समयपुर बादली की ओर जाने वाली पहली मेट्रो अब 05:55 बजे चलेगी, जबकि पहले इसका समय 05:45 बजे था। डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि यदि आप कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय या मंडी हाउस जैसे स्टेशनों से यात्रा कर रहे हैं तो वायलेट लाइन को विकल्प के रूप में चुनें। इसके अलावा वे अपनी यात्रा की योजना पूर्व में ही बना लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed