फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Metro girl released another video pleaded not to share further

मेट्रो वाली लड़की ने जारी किया एक और वीडियो, कहा- कुछ भी गलत नहीं किया, आगे शेयर न करें

Mon, 18 Nov 2019 09:33 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 18 Nov 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Metro girl released another video pleaded not to share further
social media

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक दूसरी लड़की को कथित रूप से 'आपत्तिजनक हरकत' करने के बाद डांटती हुई दिख रही है। लेकिन अब उस लड़की का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने स्पष्ट किया है कि उसने ऐसी कोई हरकत नहीं की है जिस पर किसी को आपत्ति होनी चाहिए। वे और उसके साथी कुछ हंसी-मजाक कर रहे थे जो आंटी को ठीक नहीं लगी और उनके बीच थोड़ी बहस हो गई थी।

विज्ञापन


लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था जैसा सोशल मीडिया में बताया जा रहा है और जिसकी वजह से किसी को शर्मिंदा होना पड़े। हालांकि, इस वीडियो में भी लड़की ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद भी अगर उसकी वजह से किसी को कोई परेशानी हुई है तो वह उसके लिए माफी मांगती है। लड़की ने लोगों से मेट्रो का उक्त वीडियो आगे न शेयर करने की अपील की है। घटना लगभग एक महीने पहले की है।   
विज्ञापन


दो मिनट 19 सेकंड के इस वीडियो में लड़की ने स्पष्ट किया है कि वह एक प्रोफेशनल डांसर है और घटना वाले दिन भी वह प्रैक्टिस करके अपनी टीम के साथ वापस आ रही थी। उसके साथ उसकी टीम के सभी साथी भी थे। लड़की के मुताबिक कई लोगों के साथ रहते हुए कोई भी किसी तरह का आपत्तिजनक कार्य नहीं कर सकता है। वह और उसके साथी आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे जो महिला को पसंद नहीं आई और उन्होंने उसे डांट लगा दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कुछ बहस हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने अपने वीडियो में स्पष्ट किया है कि अगर वीडियो में ऐसी कोई भी हरकत हुई है जिसे आपत्तिजनक कहा जा सकता है तो लोग उसे चाहें तो शेयर करें, लेकिन अगर वीडियो में कुछ भी गलत नहीं किया गया है तो इसे आगे शेयर करना बंद कर दिया जाना चाहिए। लड़की ने वीडियो में अपने एक लड़की होने की दुहाई भी दी है। वीडियो में उसने अपने साथी के साथ कुछ सेकेंड तक डांस करके भी दिखाया है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed