{"_id":"5f9184d98ebc3e1a231f0605","slug":"metoo-m-j-akbar-defamation-case-against-priya-ramani-sent-to-same-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo: एमजे अकबर vs प्रिया रमानी, फिर वही जज करेंगे मामले की सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#MeToo: एमजे अकबर vs प्रिया रमानी, फिर वही जज करेंगे मामले की सुनवाई
Thu, 22 Oct 2020 06:41 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 22 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
एमजे अकबर
पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर की आपराधिक मानहानि शिकायत को गुरुवार को उसी जज के पास वापस भेज दिया गया, जो इस मामले की सुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) ने इस महीने की शुरुआत में इस मामले को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश को भेज दिया था। उन्होंने कहा था कि यह मामला किसी सांसद या विधायक के खिलाफ नहीं दर्ज किया गया है और इसे किसी 'सक्षम अदालत’ को स्थानांतरित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजाता कोहली ने हालांकि मामले को वापस एसीएमएम के पास भेज दिया। बता दें कि करीब दो साल से सुनवाई कर रही अदालत ने गत मंगलवार को जिला जज से यह मामला दूसरी सक्षम अदालत को सौंपने को कहा था। जज ने कहा था कि यह अदालत जन प्रतिनिधियों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए नामित की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) विशाल पाहुजा ने इस साल सात फरवरी को मामले में अंतिम सुनवाई शुरू की थी।