{"_id":"5bdcecd8bdec22698f4cbcc6","slug":"metoo-and-other-important-news-on-amar-ujala-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Nov 2018 06:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#MeToo में फंसे उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, महिला कार्यकर्ता ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
देश की सियासत में तूफान मचाने वाले मी-टू का ज्वालामुखी उत्तराखंड भाजपा को झुलसाने के लिए तैयार है। आरएसएस-भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पीएनबी को 4,532 करोड़ रुपये का नुकसान, देश के बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घाटा
सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे बड़े पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की तिमाही में 4,532.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक को 560.58 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
शारदा यूनिवर्सिटी से लापता कश्मीरी छात्र आईएस में शामिल, दिल्ली से हुआ था गायब
बीते छह दिन से लापता शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र एहतेशाम बिलाल की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में वह एसाल्ट राइफल लिए इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर (आइएसजेके) संगठन के आतंकी के तौर पर नजर आ रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
एम्स से डिस्चार्ज हुए संत गोपालदास, गंगा रक्षा के लिए त्रिवेणीघाट पर फिर शुरू किया अनशन
अविरल गंगा के लिए संत गोपालदास ने एम्स से छुट्टी मिलने के बाद त्रिवेणीघाट पर अनशन शुरू कर दिया है। उनके समर्थन में स्थानीय योग छात्र भी आ गए हैं। देर शाम स्थानीय योग छात्रों ने हाथों में पट्टियां लहराते हुए समर्थन का एलान किया।
पढ़ें पूरी खबर
लालू के बेटे तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या से मांगा तलाक, पांच महीने पहले ही हुई थी शादी
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी को अभी पांच महीने भी नहीं हुए हैं, और यह टूट के मुहाने पर पहुंच गई है। उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए पटना सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है।
पढ़ें पूरी खबर