फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meta muse image ai image generator india it ministry review instagram deepfake digital safety

Meta: म्यूज इमेज की भी जांच करेगी केंद्र सरकार, नया फीचर मौजूदा कानून के अनुरूप है या नहीं इसकी भी होगी परख

Fri, 10 Jul 2026 05:44 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 10 Jul 2026 05:44 AM IST
सार

मेटा का नया एआई इमेज जनरेटर 'म्यूज इमेज' भारत में सरकारी जांच के दायरे में आ गया है। आईटी मंत्रालय ने कहा कि फीचर की मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत समीक्षा की जाएगी। विशेषज्ञों ने डीपफेक, पहचान की चोरी और फर्जी कंटेंट को लेकर चिंता जताई है।

विज्ञापन
meta muse image ai image generator india it ministry review instagram deepfake digital safety
मेटा पर सरकार की सख्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े अश्लील विज्ञापनों को लेकर सरकार से नोटिस मिलने के बाद, अब उसका नया एआई इमेज जनरेटर म्यूज इमेज भी सवालों के घेरे में आ गया है।
विज्ञापन


सरकार ने कहा कि वह इस फीचर की मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत जांच करेगी। सीआईआई जीसीसी बिजनेस समिट से इतर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार मेटा के नए कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित इमेज जनरेटर टूल म्यूज इमेज की मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत जांच करेगी। मंत्रालय को जो भी शिकायतें और सुझाव मिलेंगे, उनका अध्ययन किया जाएगा और देखा जाएगा कि यह फीचर कानून के अनुरूप है या नहीं। वहीं इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों के जरिये बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट (सीएसईएएम) को बढ़ावा देने को लेकर जारी नोटिस पर उन्होंने कहा कि हम मेटा के औपचारिक जवाब का इंतजार कर रहे हैं। मेटा के जवाब की समीक्षा करने के बाद ही कंपनी के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने भी जताई चिंता
  • विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बिना अनुमति किसी की तस्वीरों का इस्तेमाल हो सकता है। खासकर कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए यह बड़ा जोखिम है, क्योंकि उनकी पहचान और चेहरा उनके काम का अहम हिस्सा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ऐसे में फर्जी तस्वीरें, नकली प्रमोशन, पहचान की चोरी और ऑनलाइन उत्पीड़न जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। उनका यह भी मानना है कि एआई से बनने वाले डीपफेक बढ़ने पर असली और नकली तस्वीरों में फर्क करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed