फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Message from the UK Space Agency on the successful landing of the Chandrayaan 3 Mission

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर यूके अंतरिक्ष एजेंसी ने दिया संदेश, कहा- हम नजरें गड़ाए हुए हैं

Thu, 07 Sep 2023 11:02 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Sep 2023 11:02 PM IST
सार

यूके स्पेस एजेंसी ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग और हाल ही में लॉन्च किए गए आदित्य-एल 1 सौर मिशन की प्रगति इस बात का सबूत है कि हम अंतरिक्ष युग में जी रहे हैं। 

विज्ञापन
Message from the UK Space Agency on the successful landing of the Chandrayaan 3 Mission
Chandrayaan-3 Mission - फोटो : ISRO

विस्तार

भारत के चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष में अपना लोहा मनवा होते हुए बेहद सराहनीय काम किया जिसकी गूंज पूरी दुनिया में गूंजी। इसरो के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार (23 अगस्त) को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की। वहीं, अब चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर यूके अंतरिक्ष एजेंसी ने संदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां चंद्रमा और उससे आगे पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं
यूके स्पेस एजेंसी के चैंपियन स्पेस डायरेक्टर प्रोफेसर अनु ओझा ओबीई ने बताया कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग और हाल ही में लॉन्च किए गए आदित्य-एल 1 सौर मिशन की प्रगति इस बात का सबूत है कि हम अंतरिक्ष युग में जी रहे हैं। दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां और कंपनियां चंद्रमा और उससे आगे पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन


मिशनों की यह वर्तमान श्रृंखला अवसर के नए क्षेत्रों पर केंद्रित
उन्होंने बयान जारी कर कहा कि मिशनों की यह वर्तमान श्रृंखला अवसर के नए क्षेत्रों पर केंद्रित है। चंद्रयान-3 के मामले में, चंद्रमा की सतह पर पानी की मौजूदगी के बारे में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोजें की जानी हैं, जो मनुष्यों को लंबे समय तक वहां रहने और काम करने में सहायता कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होने कहा कि इस बीच, आदित्य-1 पृथ्वी के चारों ओर के पर्यावरण पर सौर घटनाओं के प्रभाव की हमारी सामूहिक समझ को बढ़ाने का अवसर प्रस्तुत करता है जिसमें बहुत सारे उपग्रह काम कर रहे हैं जिन पर हम अपनी संचार और नेविगेशनल सेवाओं के लिए निर्भर हैं। 


यूके स्पेस एजेंसी के चैंपियन स्पेस डायरेक्टर प्रोफेसर अनु ओझा ओबीई ने कहा कि यूके अंतरिक्ष एजेंसी इन अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करने और हमारे ग्रह और इसके लोगों के लाभ के लिए यूके के विज्ञान और प्रौद्योगिकी को कुछ सबसे रोमांचक वैश्विक अन्वेषण मिशनों के केंद्र में रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed