{"_id":"62920f5fa04f075d974e3ae9","slug":"mes-vandalism-cm-warns-of-action-against-those-troubling-kannadigas-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"MES Vandalism: सीएम बासवराज बोम्मई ने दी चेतावनी, कहा- कर्नाटक में कन्नड़ लोगों को किया गया परेशान तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MES Vandalism: सीएम बासवराज बोम्मई ने दी चेतावनी, कहा- कर्नाटक में कन्नड़ लोगों को किया गया परेशान तो होगी कार्रवाई
Sat, 28 May 2022 05:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 28 May 2022 05:33 PM IST
सार
सीएम बोम्मई ने कहा कि हम कानून को हाथ में लेने को बर्दाश्त नहीं कर सकते। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई ने राज्य में कन्नड़ लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही सीएम बोम्मई ने महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के कार्यकर्ताओं द्वारा सीमावर्ती जिले बेलगावी में शादी में बारात के दौरान कन्नड़ गाने बजाने पर कथित हमले की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। सीएम बोम्मई ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम बोम्मई ने दी चेतावनी
बोम्मई ने कहा कि हम महाराष्ट्र एकीकरण समिति की बर्बरता की कड़ी निंदा करते हैं। हमने इस मुद्दे पर एक स्पष्ट संदेश भेजा है। हम कानून को हाथ में लेने को बर्दाश्त नहीं कर सकते। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कन्नड़ लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने की है कार्रवाई
गौरतलब है कि पुलिस ने एमईएस के नौ कार्यकर्ताओं को गुरुवार रात बेलगावी के धमनाई गांव में शादी में बारात के दौरान कन्नड़ गाने बजाने पर बारातियों पर हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि हमले में घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि महाराष्ट्र एकीकरण समिति कई सालों से महाराष्ट्र में 800 गांवों के विलय के लिए बेलगावी के सीमावर्ती इलाकों में लड़ाई लड़ रही है। महाराष्ट्र का दावा है कि बेलगावी का सीमावर्ती जिला तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा था, लेकिन वर्तमान में भाषाई आधार पर कर्नाटक का एक जिला है।
वहीं, कर्नाटक बेलागवी को राज्य का एक अभिन्न अंग मानता है। बेलागवी को राज्य का एक अभिन्न अंग होने के दावे के रूप में कर्नाटक ने सुवर्ण विधान सौध का निर्माण किया है, जो बेंगलुरु में राज्य सचिवालय, विधान सौध पर आधारित है, जहां वर्ष में एक बार विधायिका सत्र आयोजित किया जाता है।
फिर उठा हिजाब विवाद, बोम्मई ने कहा-फैसले का सम्मान करें
मंगलुरु में हिजाब विवाद के उठने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपील की है कि सभी पक्ष इस मसले पर कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए इस संबंध में दिए गए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बोम्मई ने कहा, हिजाब विवाद को फिर से तूल देने की जरूरत नहीं। मंगलुरु विश्विवद्यालय के सिंडिकेट की बैठक के बाद वहां यह विवाद खत्म हो चुका है। उन्होंने छात्रों से इस तरह के विवादों में पड़ने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा।