फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mentally challenged man found living with dead mother

कोलकाता: मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति रह रहा था मां के शव के साथ, पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

Tue, 08 Mar 2022 02:04 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Mar 2022 02:04 AM IST
सार

कोलकाता के रॉबिन्सन स्ट्रीट में 2015 में हुई घटना की यादें सोमवार को उस वक्त एक बार फिर ताजा हो गईं जब शहर के ही गरफा इलाके में मानसिक रूप से एक विक्षिप्त व्यक्ति को अपनी मां के आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव के साथ रहते हुए पाया गया।

विज्ञापन
Mentally challenged man found living with dead mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता के गरफा इलाके में मानसिक रूप से एक विक्षिप्त व्यक्ति अपनी मां के आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव के साथ रहते हुए पाया गया है। यह 2015 में रॉबिन्सन स्ट्रीट में हुई घटना की यादें ताजा कर रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस घटना के सामने आने के बाद गरफा इलाके के केपी रॉय लेन में सोमवार को कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि विक्षिप्त व्यक्ति को इलाज के लिए सरकारी एसएसकेएम अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अरुणा डे, जो करीब 55 साल की थी, अपने बेटे कौशिक डे के साथ इस इलाके में कई सालों से रह रही थी। उनके पति संग्राम डे भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के पूर्व कर्मचारी थे, जिनकी मृत्यु 2021 में हो गई थी और पुलिस ने इसी तरह से उनका भी शव बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि डे आवास के अंदर कोई गतिविधि नहीं हो रही है। इसके बाद हम यहां जांच के लिए पहुंचे तो हमें महिला का शव बिस्तर पर पड़ा मिला और उसका 30 वर्षीय बेटा उसके बगल में अर्ध-चेतन अवस्था में पड़ा था।" उन्होंने कहा कि महिला पिछले दो साल से लकवा से पीड़ित थी और ऐसा लगता है कि कुछ दिन पहले उसकी मौत हो गई थी।


बता दें कि जून 2015 में पुलिस ने शहर के रॉबिन्सन स्ट्रीट में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पार्थ डे को अपनी बहन देबजानी डे और दो पालतू कुत्तों के कंकालों के साथ रहते हुए पाया था। पुलिस को इस घटना का पता तब चला था जब वो पार्थ डे के पिता अरबिंद डे की मौत की जांच करने उसके घर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed