फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Members of BJP delegation visits affected areas of west Bengal where violence occurred

रामनवमी हिंसा: हालातों का जायजा लेने बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा आसनसोल

Sun, 01 Apr 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 01 Apr 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Members of BJP delegation visits affected areas of west Bengal where violence occurred
आसनसोल के लिए रवाना होते बीजेपी प्रतिनिधि मंडल के सदस्य - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुई हिंसा का जायजा लेने के लिए बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल आसनसोल पहुंच चुका है। अमित शाह द्वारा इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें ओम माथुर, शाहनवाज हुसैन, रुपा गांगुली और बीडी माथुर शामिल हैं। बीजेपी की यह टीम आज सुबह कोलकाता से आसनसोल के लिए रवाना हुई। शाह ने कमेटी से आसनसोल और रानीगंज की स्थिति का जायजा लेकर एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है।  

विज्ञापन


विज्ञापन



आपको बता दें कि रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के रानीगंज में हिंसा भड़क गई थी जिसकी आंच आसनसोल तक पहुंची। हिंसा की स्थिति देखते हुए इलाके की इंटरनेट सेवा को बंद करके कर्फ्यू लगाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंसा प्रभावित इलाकों में जिंदगी एक बार फिर पटरी पर लौट रही है। घटना की एक रिपोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा की इस घटना पर राजनीति भी हुई थी। बाबुल सुप्रियो का दावा है कि इस मामले में उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं। वहीं उन्होंने भी पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस द्वारा साफ नहीं किया जा सका कि प्राथमिकी दर्ज हुई है या नहीं। वहीं पश्चिम बंगाल बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी को भी प्रभावित इलाकों में जाने से रोका गया था। वह रानीगंज जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed