फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   members of 17th lok sabha will get these facilities, won't stay in five star hotels

पांच सितारा होटल में नहीं रुकेंगे 17वीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य, मिलेंगी ये सुविधाएं

Sat, 25 May 2019 10:29 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 25 May 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
members of 17th lok sabha will get these facilities, won't stay in five star hotels
संसद

17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित होने वाले सदस्यों का नाम लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही तय हो जाएंगे। इसके साथ ही निर्वाचित सभी सदस्यों को भारत की संसद की ओर से बधाई दी जाएगी। जीत दर्ज करने वाले सभी सदस्यों के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित राजधानी के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अगवानी की व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन


इसके साथ ही सांसदों के संसद भवन जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था भी की गई है। इनके लिए आवास डेस्क का गठन भी किया गया है। इसके साथ ही नवनिर्वाचित सांसदों का स्थाई पहचान पत्र जारी किए जाने के साथ-साथ रेल पास और सदस्य परिचय कार्ड दिया जाएगा। 
विज्ञापन


लोकसभा में चुनकर आने वाले नए सांसदों को इस बार पांच सितारा होटलों में नहीं ठहराया जाएगा। उनके लिए सरकारी अस्थाई आवास, वेस्टर्न कोर्ट (सांसद हॉस्टल) व दिल्ली स्थित राज्यों के अतिथि गृहों में व्यवस्था की जा रही है। इससे होटलों पर होने वाले भारी भरकम खर्च और सांसदों को होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नए सांसदों के आवास व अन्य सुविधाओं के लिए लोकसभा सचिवालय को इस महीने की शुरुआत में निर्देश दे दिए थे। सूत्रों के अनुसार, सचिवालय के निर्देश पर वेस्टर्न कोर्ट में सौ कमरे तैयार किए जा रहे हैं। यह एक तरह से सांसदों का हॉस्टल है, जिसमें एक शयनकक्ष है। 


इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के अतिथि गृहों में 280 कक्ष आरक्षित करने के लिए कहा गया है। यहां 200 सांसदों के रुकने की व्यवस्था होगी। जिन राज्यों से ज्यादा सांसद चुन कर आएंगे, उन्हें दूसरे राज्यों के अतिथि गृहों में ठहराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed