फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Melinda Gates calls on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan

President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं मेलिंडा गेट्स, महिला सशक्तिकरण और गंभीर बीमारियों पर हुई चर्चा

Tue, 06 Dec 2022 08:19 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 06 Dec 2022 08:19 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, संक्रामक रोग नियंत्रण और मलेरिया और टीबी की रोकथाम में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन
Melinda Gates calls on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan
राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं मेलिंडा गेट्स - फोटो : Twitter

विस्तार

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह अध्यक्ष मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में मेलिंडा गेट्स का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने पिछले दो दशकों में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार कई प्रमुख पहलों के माध्यम से स्वास्थ्य और विकास में महत्वपूर्ण निवेश कर रही है। इससे यह एक समावेशी दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास है, ताकि लाभ समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्गों तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि फाउंडेशन उन लोगों तक पहुंचने का भी प्रयास करेगा जिन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है। चाहे वे महिलाएं और लड़कियां हों, आदिवासी समुदाय हों या देश के दूरदराज के हिस्सों में रहने वाले हों।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने देश के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और फाउंडेशन से लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रपति ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, संक्रामक रोग नियंत्रण और मलेरिया और टीबी की रोकथाम में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने फाउंडेशन को एनीमिया जैसी अन्य गंभीर बीमारियों पर भी ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया, जो विशेष रूप से आदिवासी समुदायों को प्रभावित करती है। राष्ट्रपति ने कृषि विकास के क्षेत्र में फाउंडेशन के काम की भी सराहना की और फाउंडेशन से आदिवासी क्षेत्रों में लघु वन उपज के लिए सहकारी विपणन पहल शुरू करने पर विचार करने का आग्रह किया।


मेलिंडा गेट्स ने कहा कि महिलाओं के लिए काफी काम किए  
मेलिंडा गेट्स ने कहा कि भारत ने महिलाओं के लिए काफी काम किए हैं। महामारी के दौरान, सरकार ने 200 मिलियन महिलाओं सहित 300 मिलियन लोगों को नकद भेजने के लिए डिजिटल बैंक खातों का उपयोग किया, जिन्होंने कोविड आर्थिक संकट के दौरान उनकी रक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed